राष्ट्रीययोगी मंत्रीमंडल में होने वाला है बदलाव, ये भी हो सकते है...

योगी मंत्रीमंडल में होने वाला है बदलाव, ये भी हो सकते है सरकार में शामिल

[object Promise]

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ पिछले दिनों हुई मुलाकात में अपनी टीम की कमजोर कडिय़ों से अवगत करा दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि योगी सरकार से कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने वाली है और कुछ के दायित्व भार में कमी लाई जा सकती है। इसके विपरीत कुछ अन्य मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी देने के बारे में भी मंथन किया जा रहा है। सरकार के कैबिनेट मंत्रियों मुकुट बिहारी वर्मा का नाम पहले भी नकारात्मक कारणों से चर्चा में रहा है।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री उनके काम से संतुष्ट नहीं हैं। प्रदेश की योगी सरकार में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सरकार के कुछ मंत्रियों के पर कतरने की तैयारी है तो संगठन में काम कर रहे कुछ लोगों को मंत्री का दायित्व सौंपकर सरकार में शामिल किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ शनिवार की शाम एक अहम बैठक में कम से कम दो कैबिनेट मंत्री समेत छह मंत्रियों को सरकार में शामिल करने को लेकर विचार – विमर्श हुआ है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के लिए विधान परिषद चुनाव परिणामों का इंतजार किया जा रहा था। विधानसभा उपचुनाव और विधानपरिषद चुनाव के बाद अब सदन में भाजपा की ताकत बढ़ चुकी है।

ऐसे में नए मंत्रियों को सरकार में शामिल करना बेहद जरूरी हो गया है। शनिवार की दोपहर बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में एक अहम बैठक हुई जिसमें उन लोगों के बारे में विचार किया गया जिन्हें संगठन के दायित्व से मुक्त कर सरकार में शामिल किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की राजनीतिक पकड़ और सक्रियता को देखते हुए उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा रहा है।

कोरोना की चपेट में आने से सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों चेतन चौहान व कमल रानी वरुण का निधन हो चुका है। दोनों कैबिनेट के पद भी भरे जाने हैं।संगठन से विद्यासागर सोनकर और विजय बहादुर पाठक में से किसी एक को सरकार में भेजा जा सकता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान भी चुनाव जीतकर आई हैं।

दूसरी ओर बुलंदशहर सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही की पत्नी उषा सिरोही चुनाव जीती हैं। इन दोनों में से भी किसी एक को सरकार में लाया जा सकता है। योगी मंत्रिपरिषद में इस समय कुल 54 मंत्री हैं जिनमें 23 कैबिनेट मंत्री हैं। नौ मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। जबकि 22 राज्य मंत्री हैं। योगी सरकार ने अपना पिछला मंत्रिमंडल विस्तार 19 अगस्त 2019 में किया था। माना जा रहा है कि योगी सरकार का यह अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories