राष्ट्रीयजिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल का किया गया निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल का किया गया निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 01 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा बुधवार को चीनी मिल का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रधान प्रबन्धक सहायक अभियन्ता एवं रसायनविद उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा विधिवत मिल के प्रत्येक यूनिटों को देखा गया एवं उनके कार्य के बारे में प्रधान प्रबन्धक द्वारा जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा मिल में 02 केन कांटा लगा हुआ पाया गया। जिसकी क्षमता 25 टन प्रत्येक की है। उन्होंने केन कैरियर का भी निरीक्षण किया, जिसमें गन्ने के कैरी करने हेतु एक केन कैशियर हैं। उन्होंने सिकेण्डरी केन कैरियर, मिल के प्रत्येक में 03 रोलर लगे हुए हैं। इस प्रकार कुल 12 रोलर इन मिलों से गन्ने के जूस निकाला जाता है। निरीक्षण के दौरान वैगास एलीवेटर, ब्वायलर, रिटर्न बैगास कैरियर, मिल टरबाइन, पावर टरबाइन, जूस तौल टंकी, पानी तौल टंकी, जूस हीटर, जूस सल्फाइटर, डोर जूस, बैकूम फिल्टर, चूना स्टेशन, सल्फर भट्टी, क्वाड, पैन क्वाड डोर, क्रिस्टलाइजर, हापर मशीन, ग्रेडर आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी ने प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल से ली।निरीक्षण के दौरान मुख्य बिन्दुओं जैसे रिपेयर/मरम्मत का कार्य इस वर्ष देरी से हुई टेण्डर प्रक्रिया की वजह से एवं देरी से सामान आने के कारण लगभग 52 प्रतिशत कार्य हुआ है। घनाभाव भी एक मुख्य कारण है। कर्मचारियों के 21 माह से बकाया वेतन के बारे में डीएम द्वारा विचारमर्श कर आवश्यक निर्देश दिये गये। चीनी के दोनों गोदामों की छत की सीटे अत्यन्त जर्जर है बरसात का पानी टपकता है। घनाभाव के कारण सीट बदली नहीं जा पा रही है, जिसके लिये भी आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories