राष्ट्रीयसीडीओ द्वारा ग्राम गोसैसिंहपुर ब्लाक जयसिंहपुर में संचारी रोग माह का किया...

सीडीओ द्वारा ग्राम गोसैसिंहपुर ब्लाक जयसिंहपुर में संचारी रोग माह का किया गया शुभारम्भ

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 01 अक्टूबर/मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा ग्राम पंचायत गोसैसिंहपुर विकास खण्ड जयसिंहपुर में संचारी रोग माह का शुभारम्भ आज किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में आम जनमानस को जानकारी देते हुए बताया कि इस माह में साफ-सफाई, नालियों की सफाई, लार्वासाइड का छिड़काव, उथले हैण्डपम्पों पर लाल निशास लगाना, क्लोरीनेडेड वाटर का प्रयोग करना, हैण्डपम्पों के आस-पास साफ-सफाई, बच्चों डिवर्मिन हेतु ऐल्बेण्डाजॉल की टिकिया खिलाना, मच्छरों की रोकथाम हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करना, घरों के आस-पास पानी को जमा न होने देना, शौंचालयों का प्रयोग, खुले में शौंच न जाना, अच्छी आदतें डालकर हम संचारी रोग पर नियंत्रण कर सकते हैं। साथ ही कोविड-19 से बचाव हेतु 02 गज की दूरी, मास्क का प्रयोग पर भी ध्यान देना जरूरी है। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामवासियों को स्वयं लगकर अपने गॉव मोहल्लों को सफाई करने हेतु आगे आने का आवाहन किया। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी दोस्तपुर आलोक आर्या, ग्राम प्रधान गोसैसिंहपुर के अलावा ग्रामवासीगण उपस्थित थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories