राष्ट्रीयखुरपका/मुंहपका टीकाकरण अभियान का जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

खुरपका/मुंहपका टीकाकरण अभियान का जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 01 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा आज कलेक्ट्रेट में खुरपका/मुहंपका रोग से जानवरों के बचाव के लिये 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाला टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि पशुओं के टीकाकरण में तिथिवार अवश्य टीमें पहँंचे और लक्षित शत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण किये जायें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमा शंकर सिंह ने बताया कि जनपद में पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य 6,78,491 है। उन्होंने बताया कि जनपद के 05 तहसील एवं 14 विकास खण्ड में विकास खण्डवार जनपद में कुल 34 टीमों का गठन किया गया है, जो एक तरफ से तिथिवार ग्राम पंचायतों में सम्बन्धित विकास खण्डों की टीमों द्वारा टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार से प्राप्त एफ0एम0डी0 वैक्सीन कोल्ड स्टोर में रखी जायेगी। टीकाकरण प्रारम्भ होने के एक दिन पूर्व 04 दिन में लगने वाली वैक्सीन को कोल्ड स्टोर से निकाल कर पशु चिकित्सालय सदर में उपलब्ध एक कोल्ड कैबिनेट, एक आइसलाइनर तथा तहसील लम्भुआ, पशु चिकित्सालय कूरेभार में उपलब्ध एक-एक आइसलाइनर में रखी जायेगी। वहाँ से रोस्टर के अनुसार लगने वाले विकास खण्डों में 02 दिन टीकाकरण हेतु वैक्सीन कोल्ड बाक्स में कोल्ड चेन का ध्यान रखते हुए पहुँचायी जायेगी।उन्होंने बताया कि एक दिन की वैक्सीन टीकाकरण हेतु वैक्सीन कैरियर में आइस/आइस पैक के साथ रखकर प्रत्येक टीमों को उपलब्ध करायी जायेगी, जिसे दिनभर टीकाकरण कार्य समाप्ति के बाद वापस सम्बन्धित विकास खण्ड के फ्रीज/कोल्ड बाक्स में रखी जायेगी। अगले दिन पुनः वैक्सीन कैरियर में लेकर टीकाकरण पुनः प्रारम्भ करते हुए वापसी उसी प्रकार की जायेगी। टीकाकरण शुभारम्भ अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्ना लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories