राष्ट्रीयहाईकोर्ट एवं आयोग से संबंधित प्रकरणों का त्वरित अनुपालन करना सुनिश्चित करें...

हाईकोर्ट एवं आयोग से संबंधित प्रकरणों का त्वरित अनुपालन करना सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी:डीएम

[object Promise]

जिलाधिकारी ने किया राजस्व कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी 20 फरवरी 2021, जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में समस्त उपजिलाधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में वरासत अभियान, स्वामित्व योजना, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम, मत्स्य पालन पट्टों की स्थिति, रिट/अवमानना/माननीय आयोग संबंधी प्रकरण, धान खरीद/मिलों की सत्यापन रिपोर्ट, एन0एच0 330 ए की प्रगति, अमेठी-ककवा रेलवे उपरिगामी सेतु, 107/116 में पाबंद किए गए लोगों की स्थिति, जिला कारागार के निर्माण, पंचायत भवन/सामुदायिक शौचालय के निर्माण में भूमि विवाद सहित अन्य कार्यों की समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रहे वरासत अभियान व स्वामित्व योजना की कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए, वर्तमान में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें ज्यादा प्राप्त हो रही हैं जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों में बीएलओ/सुपरवाइजर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन करने का कार्य करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मा. हाईकोर्ट एवं मा. आयोग से संबंधित जो भी प्रकरण हैं उनका तत्काल निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण प्राप्त होते ही तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि मा. हाईकोर्ट एवं मा. आयोग के प्रकरण लंबित रहने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एसपी सिंह, डीसी मनरेगा मीनाक्षी देवी, समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories