राष्ट्रीयदुधवा नेशनल पार्क : नए साल का जश्न मनाने को पर्यटक उत्साहित,...

दुधवा नेशनल पार्क : नए साल का जश्न मनाने को पर्यटक उत्साहित, 25 द‍ि‍संबर से एक जनवरी तक सारे थारूहट फुल

[object Promise]

लखीमपुर पर्यटकों में आज भी क्रिसमस व नए साल का जश्न दुधवा में मनाने का क्रेज बरकरार है। इस बार बाघ-हाथी के खूब दीदार हो रहे हैं, इससे पर्यटक उत्साहित भी हैं। प्रकृति के नजदीक रहकर जश्न को यादगार बनाने के लिए लोगों ने दुधवा के सारे थारूहट बुक करा लिया है। हाल यह है कि 25 दिसंबर से लेकर एक जनवरी 2021 तक एडवांस बुकि‍ंग हो चुकी है। 25-26 व 27 तथा 30 व 31 दिसंबर को पार्क फुल है।

[object Promise]
उपनिदेशक मनोज सोनकर का कहना है कि एक सप्ताह तक के लिए अब जगह ज्यादा नहीं बची है। जो है, उसके भी जल्द ही फुल हो जाने की उम्मीद है।

दुधवा टाइगर रिजर्व में प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक पार्क का भ्रमण कर रहे हैं। यह आनंद तब और दोगना हो जाता है जब किसी पर्यटक को जंगल में घूमता बाघ दिख जाता है। गुरुवार को पार्क के एसडी ङ्क्षसह रोड पर जयपुर से पार्क भ्रमण पर आए दो दोस्तों अनुज कुमार व विकास अग्रवाल को बाघ के दीदार हो गए। पहले तो बाघ को खुले में देखकर दोनों दहशत में आ गए, लेकिन जब गाइड ने समझाया तब समझ में आया कि यह लम्हा कितना खुशनसीब है। इसी तरह लखनऊ से घूमने आए पर्यटकों के एक दल को किशनपुर सेंचुरी जाने वाले मार्ग पर बाघ के दीदार हुए थे। इस दल के अधिकांश पर्यटक पहले भी अकेले दुधवा का भ्रमण कर चुके थे पर उन्हें बाघ नहीं दिखा था। इस बार सभी बहुत खुश नजर आए। पर्यटकों का आना लगातार जारी है और नए साल को लेकर पर्यटक काफी उत्साहित भी हैं। केवल 28 व 29 दिसंबर में दो व तीन कॉटेज खाली हैैं। बाकी दिनों में कोई कॉटेज खाली नहीं है। सिर्फ साझा कुटीर में जगह बची है।

कहते हैं जिम्मेदार

उपनिदेशक मनोज सोनकर का कहना है कि एक सप्ताह तक के लिए अब जगह ज्यादा नहीं बची है। जो है, उसके भी जल्द ही फुल हो जाने की उम्मीद है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories