राष्ट्रीय429 लाख की लागत से मल अपशिष्ट निवारण संयंत्र (FSTP), एक वृहद...

429 लाख की लागत से मल अपशिष्ट निवारण संयंत्र (FSTP), एक वृहद गौ संरक्षण केंद्र व 41 हेल्थ वैलनेस सेंटर का वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

[object Promise]

अमेठी सांसद ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19, विकास कार्य, मनरेगा, तालाबों के जीर्णोद्धार के कार्यों की किया समीक्षा बैठक

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

अमेठी। केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, सांसद अमेठी श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने आज अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19, समस्त विकास कार्य, मनरेगा, तालाबों के जीर्णोद्धार के कार्य से संबंधित मा. राज्यमंत्री श्री सुरेश पासी, जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मा. सांसद महोदया ने 22 लाख की लागत से विकासखंड अमेठी के ग्राम बेनीपुर में नवनिर्मित मल अपशिष्ट निवारण संयंत्र (FSTP), 120 लाख की लागय से सरैंया दुबानपुर में एक वृहद गौ संरक्षण केंद्र एवं 287 लाख की लागत से 41 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस दौरान मा. सांसद महोदया ने वर्चुअल माध्यम से ग्राम प्रधानों से वार्ता कर उनके क्षेत्र में हो रहे विकास के संबंध में जानकारी लिया। मा. सांसद महोदया ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा जनपद में कोविड-19 महामारी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों, समस्त विकास कार्य, मनरेगा, तालाबों के जीर्णोद्धार के कार्य, मा. सांसद महोदया की अध्यक्षता में आयोजित ई-चौपाल व आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में मा. सांसद महोदया ने कोविड-19 महामारी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों ने कोविड-19 महामारी के दौरान जनपद वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं साथ ही डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी सैंपलिंग कराई गई है, कोविड-19 महामारी के दौरान खुद की चिंता न करते हुए सभी अधिकारियों द्वारा जनपद वासियों को राशन, दवाइयां, भोजन सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कराई हैं इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को धन्यवाद दिया साथ ही माननीय सांसद महोदया ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है इसलिए सभी जनपद वासी पूरी सावधानी बरतें, शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें और याद रखें “दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी” के मूल मंत्र को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। इसके साथ ही माननीय सांसद महोदया ने सभी अधिकारियों व जनपद वासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई दी। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने मा. सांसद महोदया को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर तत्काल जिला प्रशासन द्वारा जन सामान्य को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी शिकायतों का भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है साथ ही जनपद में चल रहे विकास कार्यों को भी तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने, उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को निखारने, उन्हें सम्मानित करने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मा. सांसद महोदया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन अमेठी निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में उक्त के अतिरिक्त समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, महिला ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधिगण व अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories