राष्ट्रीयकुशीनगर में कोरोना काल में बहुत बैठ लिए घर अब आ गए...

कुशीनगर में कोरोना काल में बहुत बैठ लिए घर अब आ गए स्कूल जाने के दिन ……

[object Promise]
कुशीनगर : कोरोना की वजह से पिछले सात महीने से बंद स्‍कूलों में सोमवार रौनक लौट आई। अनलॉक की प्रक्रिया के तहत  सोमवार को कुशीनगर में  स्‍कूल खुल गए। नौवीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करते हुए स्‍कूल आने और क्‍लास करने की इजाजत मिले गई। पडरौना शहर के बेलवा चुंगी स्थित बी.आई.सी   स्‍कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं में इसका जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिला। शिक्षकों के भी चेहरे खिले नज़र आए।  पिछले सात महीने से थमी स्‍कूलों की दिनचर्या एक बार फिर पटरी पर लौटती दिखी। हालांकि पहले दिन बेहद कम संख्‍या में विद्यार्थी स्‍कूल पहुंचे हैं। विद्यार्थी,कर्मचारी,शिक्षक सभी ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए स्‍कूलों में प्रवेश किया।
रविवार तक सोमवार से स्‍कूलों को खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बच्‍चे और अभिभावक भी लगातार विद्यालय प्रशासन से संपर्क कर विद्यालयों के खुलने के समय की जानकारी प्राप्त कर चुके थे। स्‍कूलों ने भी वाट्सअप के जरिए भी विद्यार्थियों को विद्यालय के समय और खुलने की जानकारी दे दी थी।
अभिभावकों की सहमति जरूरी
अभिभावक कोविड-19 के खौफ से अभी भी असमंजस में हैं कि वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजे कि न भेजे। इसके लिए सरकार और प्रशासन ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि जो बच्चा विद्यालय आएगा उसे एक प्रोफार्मा अपने अभिभावक से भरवाकर लाना होगा। जिसमें उसे उसके अभिभावक द्वारा विद्यालय आने की अनुमति दी गयी है। उस फार्म को विद्यालय में जमा करने के बाद ही पढ़ने के लिए कक्षाओं में बैठने दिया जाएगा।
ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी
विद्यालयों के खोले जाने के निर्देश के साथ यह भी कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान जिस प्रकार से विद्यालयों की तरफ से ऑनलाइन कक्षाएं चलायी जा रही थीं वे चलती रहेंगी। जिन बच्चों के अभिभावक विद्यालय आने की अनुमति नहीं देंगे वे बच्चे घर से पढ़ाई कर सकेंगे।
19 अक्तूबर से कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। स्‍कूलों को कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन करने का निर्देश दिया गया है। पूर्व की तरह ऑनलाइन कक्षाएं भी चलती रहेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक, कुशीनगर

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories