राष्ट्रीयकोतवाली क्षेत्र के मवई लाल गांव में गेहूं के खेतों में विद्युत...

कोतवाली क्षेत्र के मवई लाल गांव में गेहूं के खेतों में विद्युत लाइन की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी

[object Promise]

शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग। सूचना पर पहुंची पीआरवी वहां से वापस लौटी। समाचार लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम जिसकी वजह से आग पर नहीं पाया जा सका काबू।

कोतवाली क्षेत्र के मवई लाल गांव में गेहूं के खेतों में विद्युत लाइन की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी । आग लगने से किसान सोबरन और रमखेलावन के खेतो मे खड़ी गेहूं की फसल जल रही है। खबर डाले जाने तक आग पर काबू नही पाया गया है। ग्रामीणों ने बताया है 11 हज़ार विधुत लाइन पर पंक्षियों के बैठने पर उठी चिंगारी से लगी है।

किसानों के अनुसार फायर ब्रिगेड तथा  पीआरवी पुलिस को सूचना दे दी गई है । सूचना पर पीआरबी मौके पर आकर वापस लौट गई है तथा फायर ब्रिगेड की टीम अभी तक मौके पर नहीं पहुंच सकते हैं जिससे आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories