[object Promise]
पडरौना। क्षेत्र के जरार निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपा है। इसमें गांव के ही महिला समेत दो लोगों पर अपने दूध मुहें बच्चे के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
[object Promise]
[object Promise]
नूरजहां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अपने दूध में है बच्चे को लेकर गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी रास्ते में रोक कर गांव के ही एक महिला व उसके पति ने घेर कर गाली गुप्ता देने लगे विरोध करने पर वे लोग इसके दूध मुहें बच्चे के साथ मारपीट करने लगे पत्नी को मारते देख मेरे पति बीच-बचाव करने आए इनके साथ मारपीट करने लगे।
पीड़ित महिला ने बताया कि बच्चे को इलाज कराने के लिए गोरखपुर ले गईं थीं। जहां डॉक्टरों ने इलाज दौरान पैसा न होने पर लौटा दिया है। बच्चे की हालत गंभीर है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है ।

