[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सत्तर साल : संतराबाई दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहीं कानूनी लड़ाई
राष्ट्रीय

सत्तर साल : संतराबाई दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहीं कानूनी लड़ाई

admin
Last updated: April 17, 2026 1:41 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

बिलासपुर जांजगीर-चांपा निवासी 70 वर्षीय संतराबाई काछी बीते एक दशक से दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहीं हैं। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में उनकी जनहित याचिका पर न केवल सुनवाई हो रही है बल्कि तीन महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति जताते हुए कोर्ट ने राज्य शासन को उन पर अमल करने के लिए निर्देश भी जारी किए हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में वकील मीना शास्त्री के माध्यम से जनहित याचिका दायर की। सबसे पहले उन्होंने क्षतिपूर्ति का मुद्दा उठाया।

[object Promise]
दुष्कर्म पीड़िताओं को शासन द्वारा 25 हजार से 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाता था। संतराबाई ने इसे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने पीड़िताओं के पुनर्वास की मांग रखी। उनका कहना था कि ऐसी युवतियों या फिर महिलाओं को समाज में वह स्थान नहीं मिल पाता जिसकी वे हकदार हैं।

दुष्कर्म पीड़िताओं को शासन द्वारा 25 हजार से 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाता था। संतराबाई ने इसे बढ़ाने की मांग की। साथ ही उन्होंने पीड़िताओं के पुनर्वास की मांग रखी। उनका कहना था कि ऐसी युवतियों या फिर महिलाओं को समाज में वह स्थान नहीं मिल पाता, जिसकी वे हकदार हैं।

छह साल बाद पहली सफलता तब मिली जब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने क्षतिपूर्ति योजना में बदलाव के राज्य शासन को निर्देश दिए। हाई कोर्ट के निर्देश पर राज्य शासन ने 14 सितंबर 2016 को पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना में मुआवजा राशि में बढ़ोत्तरी कर दी गई।

राज्य शासन ने कोर्ट को बताया कि अब महिलाओं को 25 हजार के बजाय एक लाख रुपये व नाबालिगों को 50 हजार रुपये के बजाय तीन लाख रुपये मुआवजा तय किया गया है। गांव की दुष्कर्म पीड़िता की पीड़ा देख जुटीं अभियान में करीब 35 साल पहले गांव में एक महिला से दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़ित महिला की पीड़ा देखकर संतराबाई ने दुष्कर्म पीडि़ताओं को न्याय दिलाने की ठानी। संतराबाई 36 वर्ष की उम्र से शराबबंदी के लिए अभियान चला रहीं हैं। उनका यह अभियान आज भी जारी है।

विशेष कोर्ट के गठन की दूसरी मांग भी पूरी

संतराबाई की लड़ाई अभी जारी है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उनकी दूसरी और महत्वपूर्ण मांग भी पूरी कर दी है। संतराबाई ने अपनी याचिका में मानवीय पहलुओं की ओर हाई कोर्ट का ध्यान खींचा था। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़िताओं की खुले कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष द्वारा ऐसे सवाल किए जाते हैं, जिनका जवाब देना मुश्किल हो जाता है। परिवार के लोग भी कोर्ट में मौजूद रहते हैं। बचाव पक्ष के वकीलों की कोशिश रहती है कि पीड़िताओं को मानसिक रूप से और हताश किया जाए। संतराबाई ने ऐसे प्रकरणों की सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट के गठन की मांग की थी। विशेष कोर्ट में महिला जजों द्वारा सुनवाई का अनुरोध किया था। डिवीजन बेंच ने उनकी यह महत्वपूर्ण मांग भी स्वीकार कर ली है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कानपुर : बजरिया में ओला बाइक चालक की हत्या, सिर पर चापड़ से किए गए ताबड़तोड़ वार
Next Article धान एवं अरहर की फसल की क्राप कटिंग कराने हेतु क्षेत्रीय कर्मचारी से सम्पर्क कर 10/- रू0 का शुल्क जमा कर किसान भाई करायें अपना पंजीकरण

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?