[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कानपुर : बजरिया में ओला बाइक चालक की हत्या, सिर पर चापड़ से किए गए ताबड़तोड़ वार
राष्ट्रीय

कानपुर : बजरिया में ओला बाइक चालक की हत्या, सिर पर चापड़ से किए गए ताबड़तोड़ वार

admin
Last updated: April 17, 2026 1:41 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कानपुर ब्रह्मनगर में ड्यूटी से लौट रहे ओला बाइक चालक की हत्या कर दी गई, शराब ठेके के पास उसे घेरकर चापड़ से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए गए। आधी रात हुई घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली और तनाव का माहौल बना है। पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद आठ व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

[object Promise]
बजरिया थानाक्षेत्र के ब्रह्मनगर में शराब ठेके के पास वारदात के बाद सनसनी फैल गई हिस्ट्रीशीटर अपराधी की हत्या में सवा चार साल जेल में रहने के बाद अमित बाहर आया था और ओला बाइक चलाकर परिवार पाल रहा था।

ब्रह्मनगर में नवयुग नर्सिंग होम के पास रहने वाले किशनलाल का सबसे बड़ा बेटा 35 वर्षीय अमित वाल्मीकि था। भाई गौरव व गौतम ने बताया कि वर्ष 2013 में इलाके के हिस्ट्रीशीटर अपराधी बबलू घिस्से की घर के पास ही हत्या हो गई थी। इसपर बबलू घिस्से के स्वजनों ने अमित, गौरव व गौतम समेत दो अन्य व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद कराया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 14 माह बाद गौरव और अमित सवा चार साल बाद जेल से छूटा था। इसक बाद अमित की शादी हो गई थी और वह परिवार के साथ रह रहा था। वह ओला बाइक चलाकर परिवार के खर्चे पूरे कर रहा था। गौतम ने बताया कि बबलू घिस्से के परिवारवाले अभी भी रंजिश रखते हैं।

स्वजन बोले कि शनिवार रात अमित ड्यूटी से लौटने के बाद शराब ठेके पर गया था। आरोप है कि देर रात 12 बजे बबलू घिस्से के बेटे अभिषेक, गोरे और भाई संजय ने साथियों हिस्ट्रीशीटर शंकर, मनीष, आशीष उर्फ पोंटी, हर्षित व टिंकू के साथ अमित को घेरकर हमला कर दिया। चापड़ से अमित के सिर पर ताबड़तोड़ वार करके लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। इलाके के लोगों की सूचना पर स्वजन अमित को हैलट अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपितों में हर्षित, आशीष व टिंकू को गिरफ्तार कर लिया। बजरिया थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जनपद में 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत 8 से 10 अक्टूबर तक 4.297 हे0 भूमि पर से हटाया गया अवैध कब्जा
Next Article सत्तर साल : संतराबाई दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहीं कानूनी लड़ाई

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?