राष्ट्रीयगावस्कर बोले – टी20 में 5वें नंबर के बल्लेबाज को धवन के...

गावस्कर बोले – टी20 में 5वें नंबर के बल्लेबाज को धवन के साथ मिले ओपनिंग का मौका, लाजवाब है फॉर्म

[object Promise]

नई दिल्ली, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी20 का मुकाबला खेला जाना है। वनडे में हार झेलने वाली टीम इंडिया अब क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में अपना दबादबा बनाना चाहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार खेल दिखाकर लौट रहे भारतीय खिलाड़ियों के लिए टी20 फॉर्मेट आसान माना जा रहा है। पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सीरीज से पहले कई सुझाव दिए हैं।

[object Promise]
गावस्कर ने कहा मेरे लिए केएल राहुल जिनके नाम आइपीएल में 700 के करीब रन है उनको ही शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। केएल राहुल टी20 में काफी सहज नजर आते हैं और उनको ओपनिंग में आना चाहिए।

भारतीय टीम वनडे सीरीज में मिली हार को भुलाकर अब टी20 में उतरने जा रही है। पहला मुकाबला एक दिन के अंतराल पर ही खेला जाना है। शुक्रवार को दोनों टीमें पहले टी20 में कैनबरा में आमना सामने होंगी। आखिरी वनडे में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम ने लय हासिल की थी। गावस्कर का मानना है कि भारत को अपनी ओपनिंग जोड़ी के तौर पर शिखर धवन के साथ केएल राहुल को ही मौका देना चाहिए।

टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से टीम में नहीं हैं। वनडे में केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेले थे। उनको पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका दिया गया था। गावस्कर ने उनको आइपीएल के टॉप फॉर्म को देखते हुए शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करवाने की बात कही।

तीसरे वनडे के बाद गावस्कर ने कहा, “कुलदीप अच्छी लय में दिखे। उन्होंने काफी लंबे समय बाद गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि कम से कम पहले टी-20 तक उन्हें आजमाया जा सकता है और देख सकते हैं कि यह कैसा रहता है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories