राष्ट्रीयकृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन : अधीर रंजन ने ओम बिरला को...

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन : अधीर रंजन ने ओम बिरला को लिखा पत्र, शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ/पीटीआइ। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पत्र लिखकर लोक सभा स्पीकर ओम बिरला से शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन, कोरोना वैक्सीन की स्थिति, आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यह सत्र बुलाने की मांग की है।

[object Promise]
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पत्र लिखकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने की माग की है। उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन कोरोना वैक्सीन की स्थिति आर्थिक मंदी और बेरोजगारी पर चर्चा के लिए सत्र बुलाने की मांग की है।

इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को सरकार से आग्रह किया कि किसानों को हैरान-परेशान करने के बजाय उनकी शिकायतों का तेजी से समाधान किया जाए। गौरलतब है कि किसान पिछले एक हफ्ते प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने ट्वीट करके कहा, ‘हजारों किसान एक सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और देश के ‘अन्नदाताओं’ को उचित सम्मान मिलना चाहिए। वे आकाश के नीचे सड़क पर पड़े हैं और दिल्ली के सर्द मौसम को भी सहन कर रहे हैं। मैं किसान के मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए सरकार को प्रस्ताव देता हूं और किसानों के खिलाफ उन्हें थकाने की ’नीति का इस्तेमाल लागू नहीं करने की अपील करता हूं।

किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता 

विपक्षी नेता की टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है, जब किसानों के समूहों ने चौथे दौर की वार्ता के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेलवे, वाणिज्य और खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री व पंजाब से सांसद सोम प्रकाश राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में 35 किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसे लेकर ट्वीट करते हुए अधीर रंजन ने कहा, ‘आशा है, किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत हिन्दुस्तान के किसानों की मुख्य चिंताओं को हल करेगी। आंदोलनकारी किसानों ने बुधवार को मांग की थी कि केंद्र संसद का विशेष सत्र बुलाए और कृषि कानूनों को निरस्त करे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories