राष्ट्रीयदुष्कर्म की साजिश रचने वाली लड़की ने की आत्महत्या, अपने अपहरण

दुष्कर्म की साजिश रचने वाली लड़की ने की आत्महत्या, अपने अपहरण

[object Promise]

हैदराबाद। हैदराबाद के घाटकेसर में करीब दो हफ्ते पहले अपने अपहरण और दुष्कर्म की साजिश रचने वाली 19 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है। उसने कथित रूप से अपने घर से दूर जाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने घाटकेसर में अपने चाचा के घर पर नींद की गोलियों खा लीं, जहां वह रह रही थी। लड़की कथित तौर उसके साजिश रचने का खुलासा होने के बाद डिप्रेशन में थी।

परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए शव को सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

10 फरवरी की शाम को पुलिस को उसके परिवार से फोन आया कि लड़की एक ऑटो रिक्शा चालक ने अपहरण कर लिया है, जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी। कुछ घंटों बाद वह अन्नोजीगुडा रेलवे गेट के पास एक सड़क पर अर्ध-नग्न अवस्था में मिली और मुश्किल से चल पा रही थी।

पुलिस ने उसे एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था और मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। हालांकि, अगले तीन दिनों की जांच में पता चला कि उसने घर से भागने के लिए अपने अपहरण और दुष्कर्म की फर्जी कहानी गढ़ी।

पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ की और उसके कॉलेज के पास और अन्य बिंदुओं पर सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। लड़की के बयान में कई विसंगतियां पाई गईं। बाद में उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने उस अपराध के बारे में झूठ बोला था जो कभी नहीं हुआ।

राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम. भागवत ने 13 फरवरी को मीडिया को बताया कि अपहरण और दुष्कर्म की पूरी कहानी फर्जी थी।

उसने उस शाम अपनी मां को फोन करके बताया था कि ऑटो चालक आरएल नगर में नहीं रुक रहा है और वह तेज गति से गाड़ी चला रहा है। परिवार ने पुलिस को सतर्क कर दिया, जिसने बाद में उसका पता लगाया।

पुलिस द्वारा विश्लेषण किए गए सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि उसने उस आदमी के ऑटो रिक्शा पर सवारी ही नहीं की, जिसपर उसने उसके दोस्तों के साथ अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

पुलिस ने यह भी पाया कि उसने दुष्कर्म की उपस्थिति पैदा करने के लिए अपने कपड़े खुद ही उतार दिए। पुलिस के आने से पहले घटनास्थल पर जाने की कोशिश करते हुए, वह फिसल गई और झाड़ियों में गिर गई, जिससे उसके पैर में चोट आ गई।

कम से कम 100 सीसीटीवी कैमरों से फुटेज का विश्लेषण करने वाली पुलिस ने पाया कि वह चार किलोमीटर से अधिक दूरी तक अकेले चली थी। वह पुलिस और उसके माता-पिता के कॉल का भी जवाब देती रही और अपनी लाइव लोकेशन साझा की।

जांच से यह भी पता चला है कि उसने ऑटो चालक को फंसाने की कोशिश की थी, क्योंकि उसके साथ उसका पहले से विवाद था। पुलिस ने ऑटो चालक और उनसे पूछताछ करने वाले लोगों से माफी मांगी।

पुलिस को यह भी पता चला कि लगभग छह महीने पहले उसने अपने एक दोस्त से झूठ बोला था कि उसके भाई का अपहरण कर लिया गया था और कुछ फिरौती के भुगतान के बाद उसे छोड़ दिया गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories