राष्ट्रीयकोरोना का नया स्ट्रेन कितना खतरनाक, वैक्सीन का क्या असर, एम्स डायरेक्टर...

कोरोना का नया स्ट्रेन कितना खतरनाक, वैक्सीन का क्या असर, एम्स डायरेक्टर ने सब बताया

[object Promise]

नई दिल्ली. देश में एक मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) के नियम बदले जा रहे हैं. अब 45 से ज्यादा उम्र के बीमार लोग भी वैक्सीनेशन करवा सकेंगे. सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) में ये वैक्सीनेशन फ्री होगा तो प्राइवेट अस्पतालों (Private Hospitals) में इसकी कीमत चुकानी होगी. ऐसे में लोगों के बीच वैक्सीन की कीमत को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं. इस बीच एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने इशारा कर दिया है कि प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन की कीमत उचित रखी जाएगी.

गुलेरिया ने कहा है कि मौजूदा वैक्सीन निश्चित तौर पर गंभीर संक्रमण से बचाएंगी. उन्होंने ये बात कोरोना के नए स्ट्रेन से संबंधित डेथ रेट की चिंताओं पर कही. उन्होंने कहा कि हमारे पास जो वैक्सीन हैं उनकी एफिकेसी रेट 70, 80, 90 प्रतिशत तक है. तो अगर एफिकेसी रेट में कुछ कमी भी रह जाए तो भी ये प्रभावकारी साबित होंगी.

गुलेरिया ने कहा कि हमें चिंतित होने के बजाए स्थितियों को और गहनता से देखने और निगाह रखने की जरूरत है. कोरोना के सभी वैरिएंट्स पर निगाह रखनी होगी. इसके साथ ही नए वैरिएंट्स के मद्देनजर हमें वैक्सीन बदलते रहने पर भी विचार करना होगा.स्वास्थ्य मंत्रालय तीन-चार दिनों के भीतर वैक्सीन डोज की कीमत तय कर देगा
इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा था कि जो लोग प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन करवाना चाहते हैं उन्हें पैसे देने होंगे. उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय तीन-चार दिनों के भीतर वैक्सीन डोज की कीमत तय कर देगा. कीमत उत्पादकों और अस्पतालों से बातचीत के बाद तय की जाएगी.

जावडेकर ने कहा कि 1 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण में 10,000 सरकारी और 20,000 प्राइवेट टीकाकरण सेंटर्स में टीकाकरण किया जाएगा. सरकारी केंद्रों में मुफ्त में टीके लगवाए जाएंगे. वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में 45 साल ऊपर वाले वैसे लोगों को भी टीका दिया जाएगा जिनमें को-मॉर्बिडिटीज हैं. केंद्र सरकार ने आज इसकी घोषणा करते हुए साफ किया गया कि 60 साल से ज्यादा उम्र वालों का सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण मुफ्त में होगा जबकि प्राइवेट सेंटर या अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन के लिए पैसे चुकाने होंगे.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories