राष्ट्रीयचीन-हांगकांग की डिवाइस से स्कैन कर चश्मे में देख लेते थे ताश...

चीन-हांगकांग की डिवाइस से स्कैन कर चश्मे में देख लेते थे ताश के पत्ते , हाईटेक जुआड़खाना पकड़ा

कानपुर बाबूपुरवा कॉलोनी में चल रहे जुआडख़ाने और उसमें हाईटेक ठगी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यहां जुआ खिलाकर शातिर चीन, हांगकांग, ताइवान और इंडोनेशिया की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे। पुलिस ने 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया। 2.25 लाख रुपये, सेंसरयुक्त डिवाइस, स्कैनर और कैमरा युक्त घडिय़ां-चश्मे आदि उपकरण बरामद किए हैं।

चीन-हांगकांग की डिवाइस से स्कैन कर चश्मे में देख लेते थे ताश के पत्ते , हाईटेक जुआड़खाना पकड़ा
पुलिस ने बाबूपुरवा में जुआडख़ाना पकड़कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार करके सेंसर और स्कैनर युक्त डिवाइस और चश्मे आदि बरामद किए हैं।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के मुताबिक एसपी साउथ दीपक भूकर ने टीम के साथ बाबूपुरवा कॉलोनी में रिंकू गुप्ता के घर पर छापा मारकर 14 जुआरी पकड़े। नौबस्ता उस्मानपुर निवासी अजमत उर्फ आजम शाह जुआडख़ाना संचालक है। वह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ गुर्गे बैठाता था। लाखों रुपये दांव पर लगवाता था। आरोपित ताश के पत्तों को स्कैनर की मदद से रीड करके दांव लगाते थे और कोई शक भी नहीं कर पाता था। जुआ अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजा गया है। सरगना अजमत की तलाश जारी है।

जुआड़खाने से ये हुआ बरामद

आठ इलेक्ट्रॉनिक पैकेट डिवाइस, आठ कैमरे, चार स्कैनर-कैमरे वाली घडिय़ां, छह चार्जर, 13 बैट्री, पॉवरबैंक, फिटनेस बैंड, कार की चाबीनुमा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पांच ब्लूटूथ ईयरफोन, दो जोड़ी कैमरा ग्लब्स, बैंड, पर्स, नौ लेंस, केमिकल लगी ताश की गड्डियां, 93 ताश के रैपर, 17 फोन

इनको किया गया गिरफ्तार

बाबूपुरवा का रिंकू गुप्ता, लतीफ, विनीत, विक्की, गोविंदनगर निवासी दुर्गेश सिंह, मनीष, किदवईनगर निवासी कमल यादव, कल्याणपुर का अजय शुक्ला, बारादेवी निवासी रवि पाल, कृष्ण मुरारी, सुरेंद्र पाल, वैभव गुप्ता, श्यामनगर निवासी नीरज गुप्ता, गुजैनी निवासी आलोक।

डिवाइस वन, टू.. बोलकर बता देती थी पत्ते

स्कैनर, सेंसर व कैमरा युक्त घडिय़ों, की-रिंग, मोबाइल फोन, पर्स, ब्रेसलेट, फिटनेस बैंड व ग्लब्स को मोबाइल फोन से कनेक्ट कर ब्लूटूथ ईयरफोन कान में लगाते थे। ताश की गड्डी फेंटते समय ही डिवाइस स्कैन कर लेती थी। बाकी तीन पत्ते किस तरफ आएंगे, डिवाइस ब्लूटूथ के जरिये वन, टू… बोलकर बताती थी। वन यानी पत्ता अंदर और टू यानी कि पत्ता बाहर। स्कैनर युक्त चश्मे व कांटेक्ट लेंस से सामने वाले के पत्ते देखे जाते हैं। ताश के पत्तों पर केमिकल लगा होता है। बरामद डिवाइस हजारों रुपये कीमत की हैं। ये उपकरण किराये पर भी देते थे।

मुख्य डिवाइस में 450 से ज्यादा गेम अपलोड

जिस डिवाइस की मदद से ताश की गड्डियों को स्कैन किया जाता है, उसमें ताश के कुल 450 गेम डाउनलोड हैं। जुआडख़ाने में जाने से पहले आरोपित अपने खेल को सेलेक्ट करके ओपन कर लेते थे। डिवाइस उसी खेल के हिसाब से संदेश भेजने लगती थी।

आरोपितों में सिपाही का भाई व पार्षद प्रत्याशी भी

पुलिस के मुताबिक आरोपित विक्की पूर्व में पार्षद पद का चुनाव लड़ चुका है और विनीत की बहन कानपुर नगर में ही ट्रैफिक पुलिस में सिपाही है। एक आरोपित सुरेंद्र के रिश्तेदार दारोगा हैं। आरोपितों में से पांच ने स्नातक की पढ़ाई की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories