राष्ट्रीयकिसानों के लिए समर्पित निकाय बनाएगी योगी सरकार

किसानों के लिए समर्पित निकाय बनाएगी योगी सरकार

किसानों के लिए समर्पित निकाय बनाएगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों को समर्पित एक नया निकाय बनाने की तैयारी कर रही है। यह निकाय नए उद्यमी किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को फसल के बाद इंफ्रास्ट्रक्चरल मैनेजमेंट और कम्युनिटी फार्मिग एसेट्स में निवेश करने में मदद करेगा। इसके लिए अगस्त में केंद्र ने कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) घोषित किया था। यह निकाय किसानों के लिए होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नया निकाय एक ऐसे अधिकारी की अध्यक्षता में बनेगा जिसे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पदनाम दिया जाएगा और उसे कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी विकास से आए प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारी असिस्ट करेंगे।

उप्र सरकार एफपीओ को वर्किं ग कैपिटल के रूप में बैंकों से ऋण लेने करने या खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, कोल्ड स्टोर, पैकेजिंग इकाइयां और गोदामें स्थापित करने में मदद करने के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के साथ भी समन्वय करेगी। इसके तहत हर एफपीओ को अधिकतम दो करोड़ रुपये का लोन मिल सकेगा।

कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि एफपीओ पॉलिसी, 2020 को जल्द ही मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया, हम पहले ही मुख्यमंत्री के सामने इसका प्रजेंटेशन दे चुके हैं। अब इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा। चतुर्वेदी ने कहा कि यह नीति ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी। बता दें कि राज्य का लक्ष्य 1,000 एफपीओ स्थापित करने का है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में 300 से 500 किसानों के बीच एक एफपीओ होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories