राष्ट्रीयकानपुर : कोविड अस्पतालों में चरम पर , बिना मल्टी पैरा मॉनीटर...

कानपुर : कोविड अस्पतालों में चरम पर , बिना मल्टी पैरा मॉनीटर ही चल रहे आइसीयू

[object Promise]

कानपुर, शहर में कोरोना के लगातार बढ़ते केस अफसरों समेत पूरे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के भी द्योतक हैं। शहर के हर अस्पताल में ऐसे कई ज्वलंत उदाहरण मिलेंगे जिन्हें देखकर आप यह कहने पर विवश हो जाएंगे कि- ऐसी लचर व्यवस्था में तो कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है।

[object Promise]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां की हकीकत जानने के लिए लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की टीम यहां भेजी। जिसने एक सप्ताह रह कर हर कोविड हॉस्पिटल के आइसीयू के हर पहलू पर नजर बनाए रखी।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल स्थित कोविड हॉस्पिटल की बात करें तो यहां जटिल खरीद प्रक्रिया की वजह से चार माह में उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। कोरोना का पहले चरण का संक्रमण थम चुका है, लेकिन आज तक कोविड आइसीयू में मल्टी पैरा मॉनीटर समेत तमाम जरूरी उपकरण तक नहीं खरीदे जा सके हैं। शासन के हुक्मरान लगातार खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने के दावे करते रहे, लेकिन उसे सुलझा नहीं सके। उसका नतीजा है कि चार माह लग गए 20 करोड़ रुपये से उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में। अब जाकर यह अंतिम चरण में पहुंच सकी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories