राष्ट्रीयकौशांबी : सड़क दुर्घटना, स्‍कार्पियो पर पलटा गिट्टी का चूरा लदा डंपर,...

कौशांबी : सड़क दुर्घटना, स्‍कार्पियो पर पलटा गिट्टी का चूरा लदा डंपर, आठ की मौत

[object Promise]

प्रयागराज, यूपी के कौशांबी जिले में मंगलवार की रात करीब तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे पर खड़ी स्कार्पियो के ऊपर (गिट्टी का चूरा) लदा डंपर पलट गया। इससे स्‍कार्पियो में सवार लोग दब गए। हादसे में स्‍कार्पियो के चालक समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान दो लड़कियों ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। स्‍कार्पियाे में कुल 10 लोग सवार थे। मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं व दो बच्चे हैं।

[object Promise]
कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे के पास स्‍कार्पियाे रुकी थी। इसी दौरान जा रहा गिट्टी पाउडर लदा डंपर खड़ी स्‍कार्पियाे पर पलट गया। स्‍कार्पियो में 10 लोग सवार थे। इनमें तीन परिवार की छह महिलाएं और दो बच्‍चों की मौत हो गई।

कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर से बरात मंगलवार को कड़ा धाम थाना इलाके के देवीगंज में आई थी। पंकज गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता की शादी थी। विवाह समारोह देवीगंज के माहेश्वरी गार्डेन में संपन्‍न हुआ। कन्‍या पक्ष के लोग फतेहपुर के दावतमई कसार के रहने वाले थे। देवनारायण की पुत्री विमला की शादी थी। बुधवार की देर रात करीब तीन बजे बरात में शामिल लोग एक स्‍कार्पियो में सवार होकर वापस शहजादपुर लौट रहे थे। स्‍कार्पियो में 10 लोग सवार थे। इनमें तीन परिवार की छह महिलाएं और दो बच्‍चे भी शामिल थे। कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे के पास स्‍कार्पियाे रुकी थी। इसी दौरान जा रहा एक गिट्टी पाउडर लदा डंपर अनियंत्रित हो गया और खड़ी स्‍कार्पियाे पर पलट गया।

क्रेन से ट्रक को स्‍कार्पियो के ऊपर से हटाया गया

डंपर के नीचे दबने से स्‍कार्पियो सवारों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली। मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। तब तक सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस भी पहुंच गई। क्रेन बुलवाकर स्‍कार्पियो के ऊपर से डंपर को हटाया गया। इसके बाद स्‍कार्पियाे सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ।

डीएम व एसपी भी घटनास्‍थल पर पहुंचे

स्‍कार्पियो में फंसे लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला गया। इस दौरान आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। उधर हादसे के दौरान खतरा देखकर स्‍कार्पियो में सवार दो लड़कियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में वहां कई थानों की फोर्स के साथ डीएम और एसपी के साथ अन्‍य अधिकारी भी पहुंचे।

इनकी हुई मौत

1- शशि 35 पति रमेश अग्रहरी, निवासी रामानंद नगर अल्लापुर प्रयागराज

2- ओम गुप्ता 10 वर्ष पुत्र रमेश अग्रहरि, निवासी रामानंद नगर अल्लापुर प्रयागराज

3- प्रकाशनी 50 वर्ष पत्‍नी बसंत लाल गुप्‍ता, निवासी राजरूपपुर धूमनगंज प्रयागराज

4- नेहा उर्फ रिचा गुप्ता 28 वर्ष पुत्री बसंत लाल, निवासी राजरूपपुर धूमनगंज प्रयागराज

5- पूनम देवी 40 पति हनुमान प्रसाद, निवासी शहजादपुर कौशांबी

6- स्नेहा गुप्ता उर्फ मुस्‍कान 15 पुत्री हनुमान प्रसाद, निवासी शाहजहांपुर कौशांबी

7- सोमा तिवारी 16 पुत्री इंद्रनारायण, निवासी शाहजहांपुर कौशांबी

8- शिवराज 24 पुत्र हरिनारायण मऊ बालक मऊ कोखराज (स्‍कार्पियो चालक)।

हादसे में बचीं

1- खुशी अग्रहरि 16 पुत्री हनुमान प्रसाद, निवासी शहजादपुर कौशांबी

2- श्वेता पुत्री 13 रमेश अग्रहरि निवासी रामानंद नगर अल्लापुर प्रयागराज।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories