राष्ट्रीयकानपुर : गुजैनी गांव में लोगों ने इंटरलॉकिंग कार्य में धांधली का...

कानपुर : गुजैनी गांव में लोगों ने इंटरलॉकिंग कार्य में धांधली का लगाया आरोप, अधिकारी बोले- होगी जांच

[object Promise]

कानपुर, गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के गुजैनी गांव में डूडा की ओर से इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में लगने वाला मसाला गुणवत्तापूर्ण नहीं है।

[object Promise]
शिवम मिश्रा नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि ठेकेदार ने मनमाने तरीके से कई गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल लगा रहा है। इस वजह से सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीचे हो गई है। मानक के अनुसार छह बोरी मौरंग और एक बोरी सीमेंट मिलाकर मसाला बनाना चाहिए था

कम मसाला में तैयारी की रोड 

गुजैनी गांव निवासी अनुराग सिंह, शिवम मिश्रा, नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि ठेकेदार ने मनमाने तरीके से कई गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल लगा रहा है। इस वजह से सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीचे हो गई है। मानक के अनुसार छह बोरी मौरंग और एक बोरी सीमेंट मिलाकर मसाला बनाना चाहिए था, लेकिन ऐसा न होकर ठेकेदार 12 बोरी मौरंग व एक बोरी सीमेंट से मसाला तैयार कर बरसाती पानी के निकास के लिए बनाई जा रही नाली में मसाला ठीक नहीं है। लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद आरती गौतम से की है। पार्षद ने बताया कि 36.5 लाख रुपये से क्षेत्र की गलियों में ठेकेदार विश्विजय का काम रहे हैं। गुणवत्ता को लेकर डूडा के अधिकारियों से की शिकायत की जाएगी।

गुणवत्ता खराब होने पर गोविंदनगर में उखाड़ी जा चुकी है सड़क

गोविंदनगर डीबीएस कॉलेज कच्ची बस्ती में इंटरलाकिंग और नाली बनाने के कार्य में धांधली की जा रही थी। क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध किया तो परियोजना प्रबंधक सतीश वर्मा ने इसे उखड़वाकर दोबारा लगवाया और ठेकेदार को नोटिस दी थी।

इनका ये है कहना

गुजैनी गांव में डूडा की ओर से इंटरलाकिंग कार्य कराया जा रहा है। इसमें गुणवत्ता को लेकर मेरे पास किसी ने शिकायत नहीं की है, अगर जनता विरोध कर रही है तो मौके पर अवर अभियंता को भेजकर जांच कराई जाएगी।

 

 सतीश वर्मा, परियोजना प्रबंधक, डूडा

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories