राष्ट्रीयबिधनू : मां ने दुधमुंही बेटी को दूध पिलाने के बाद उठाया...

बिधनू : मां ने दुधमुंही बेटी को दूध पिलाने के बाद उठाया ऐसा कदम, जानकर हो जाएंगे सन्न

[object Promise]

कानपुर, बिधनू में एक दिन पहले मायके आई 22 वर्षीय महिला ने 17 दिन की बेटी को दूध पिलाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पिता ने बेटी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है।

[object Promise]
बिधनू रौतारा निवासी किसान फूल कुमार की बेटी अनीता की शादी 20 फरवरी 2020 को शिवली नहरीबरी गांव निवासी शैलेन्द्र से हुई थी। पिता ने बताया कि बीते 9 दिसंबर को अनीता ने ससुराल में बेटी को जन्म दिया था

अनीता की शादी 20 फरवरी 2020 को हुई थी 

बिधनू रौतारा निवासी किसान फूल कुमार की बेटी अनीता की शादी 20 फरवरी 2020 को शिवली नहरीबरी गांव निवासी शैलेन्द्र से हुई थी। पिता ने बताया कि बीते 9 दिसंबर को अनीता ने ससुराल में बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार हो गई थी। बीमारी की जानकारी पर वह गुरुवार को उसे ससुराल से घर ले आये थे। शुक्रवार शाम को पिता फूल कुमार खेत पर थे। मां शिव देवी मकान के बाहर परचून की दुकान में बैठी थी। शिव देवी ने बताया कि अनीता बच्ची को दूध पिलाने के बाद उनकी गोद में देकर पहली मंजिल पर बने कमरे में चली गई। काफी देर बाद वह ऊपर पहुंची तो देखा बेटी का शव दरवाजे के रोशनदान के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटक रहा था।

चीखपुकार सुन एकत्र पड़ोसियों ने पुलिस को शव फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पति ने भी मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories