राष्ट्रीयउरई में महिला सिपाही के पति की चाकू से गोदकर हत्या, घर...

उरई में महिला सिपाही के पति की चाकू से गोदकर हत्या, घर में आए थे 3 रिश्तेदार

जालौन उरई शहर कोतवाली क्षेत्र में सेवायोजन कार्यालय के पास गुरुवार रात महिला कांस्टेबल के पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। खाना खाते समय विवाद होने पर रिश्तेदारों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर एसपी, एएसपी व सीओ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उरई में महिला सिपाही के पति की चाकू से गोदकर हत्या, घर में आए थे 3 रिश्तेदार
उरई कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी में रहने वाली महिला सिपाही के घर पर बिंदकी से तीन रिश्तेदार आए थे पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।

खाना खाते समय उतारा मौत के घाट

शिवपुरी मोहल्ले में अभियोजन कार्यालय में तैनात महिला सिपाही रिंकी राजपूत अपने पति मनीष राजपूत के साथ किराए के मकान में रहती हैं। मनीष मूलरूप से फतेहपुर जनपद के बिंदकी का निवासी था। गुरुवार को मनीष के रिश्तेदार आए हुए थे। शाम को खाना खाते समय मनीष का रिश्तेदारों से विवाद हो गया। रिश्तेदारों ने ही चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

मामले की जानकारी होते ही एसपी यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल मौका ए वारदात पर पहुंचे। घटनास्थल पर चार फीट तक फर्श खून से लाल था, जिससे साफ होता है कि आरोपितों ने निर्मम तरीके से मनीष की हत्या की है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि हिरासत में लिए गए तीनों रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह साफ होगी।

अपनों ने ही उजाड़ दिया महिला सिपाही का सुहाग

महिला सिपाही रिंकी राजपूत के पति मनीष राजपूत की खौफनाक हत्या की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग स्तब्ध रह गए और सन्नाटा खिंच गया। पति की हत्या के बाद रोती बिलखती रिंकी की चीखें ही सुनाई दे रही थीं। मोहल्ले के लोगों की मदद से रिंकी ने खून से लथपथ पति को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

रिंकी के ही नजदीकी रिश्तेदारों ने ही उसका सुहाग उजाड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि महिला सिपाही के मामा एवं भाई समेत तीन लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के कपड़े खून से सने थे। मनीष बेहद सरल स्वभाव का था और बेरोजगार था। पति की हत्या के बाद बेसुध रिंकी फिलहाल कुछ भी नहीं बता रही है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories