राष्ट्रीयबलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी आया पुलिस...

बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव ने बताया, “पत्रकार रतन सिंह को गोली मारने के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को पुलिस ने गिरफ तार कर लिया है। इसके पास एक असलहा भी बरामद किया गया है। इस मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो बचें है उनकी तलाश पुलिस तेज गति से कर रही है।

फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि तेज बहादुर, उदय और अनिल बचे हैं। इनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी होगी।

ज्ञात हो कि फेफना थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर रतन सिंह को प्रधान के घर में बदमाशों ने गोली मारी थी। इस हत्याकांड के दस में से छह आरोपियों को पुलिस ने दो दिन में ही पकड़ लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पुलिस ने हीरा सिंह को पकड़ लिया। रतन सिंह हत्याकांड में सभी आरोपियों की पुरानी केस हिस्ट्री भी है जिसे खंगाला जाएगा।

बलिया में पत्रकार रतन सिंह की 24 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्वर्गीय रतन सिंह के पिता विनोद सिंह की तहरीर पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से सुशील सिंह, मोती सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह व सोनू सिंह, हीरा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर शषिमौली पांडेय को निलंबित किया गया है। एक दरोगा और तीन सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। सभी के खिलाफ जांच चल रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories