राष्ट्रीय‘कोरोना’ का तोड़ भारत ने खोज निकाला, पीजीआई में सफल रहा क्लीनिक...

‘कोरोना’ का तोड़ भारत ने खोज निकाला, पीजीआई में सफल रहा क्लीनिक ट्रायल !

[object Promise]

चंडीगढ़। कोरोना वायरस की वैकल्पिक दवा को लेकर PGI चंडीगढ़ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। PGI चंडीगढ़ ने दावा किया है कि कोरोना की वैकल्पिक दवा के तौर पर शुरू किए सेफ्टी ट्रायल में सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। पीजीआई ने कुष्ठ रोग के उपचार में दी जाने वाली दवा माइकोवैक्टेरियम डब्ल्यू (MW) वैक्सीन को 6 मरीजों पर आजमाया है, जिसके पॉजिटिव इफ़ेक्ट नजर आए हैं।

अस्पताल का दावा है कि जिन्हें कोरोना के इलाज के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत थी, उन मरीजों को MW वैक्सीन की 0.3 एम.एल दवा का इंजेक्शन देने से बहुत सुधार हुआ है। अस्पताल का कहना है कि इन मरीजों पर डॉक्टरों ने निरंतर तीन दिन तक यह दवा प्रयोग की और पाया गया कि मरीज पर वैक्सीन का उपयोग बिल्कुल सुरक्षित और सकारात्मक है।

बता दें कि इस दवा का उपयोग पहले कुष्ठ, तपेदिक और निमोनिया के मरीजों पर भी किया गया था और उनमें भी दवा के प्रयोग को सुरक्षित पाया गया था। अब कोरोना के पेशेंट्स पर भी दवा कारगर पाई गई है।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही पीजीआई चंडीगढ़ को केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए चुना था। काउंसिल ऑफ साइंस एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (CSIR) ने कोरोना वायरस पर कुष्ठ रोग में उपयोग होने वाली वैक्सीन माइकोवैक्टेरियम डब्ल्यू (MW) का क्लीनिक ट्रायल की अनुमति दी थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories