राष्ट्रीय‘महामारी का हैडक्वार्टर’ बन गया निजामुद्दीन मरकज, मौलाना साद दुनिया भर के...

‘महामारी का हैडक्वार्टर’ बन गया निजामुद्दीन मरकज, मौलाना साद दुनिया भर के मुसलमानों का करता था ‘ब्रेनवाश’ !

[object Promise]

नई दिल्ली। तबलीगी जमात का मुखिया मौलाना मोहम्मद साद पूरी दुनिया में इस्लाम के प्रचार और प्रसार में लगा रहता है। किन्तु इस बार निजामुद्दीन मरकज से धर्म का प्रचार नहीं, बल्कि पूरे देश में कोरोना का प्रसार हो गया। दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज ‘महामारी का हैडक्वार्टर’ बन गया। आरोप है कि दुनिया भर से हजारों की तादाद में निजामुद्दीन मरकज में आए जामतियों ने यहां से निकल कर पूरे देश में कोरोना का संक्रमण फैलाया।

निजामुद्दीन के इसी मरकज से मौलाना साद अपनी हुकूमत चलाता है। यहीं से वह सरकार के खिलाफ लोगों के मन में जहर भरता है। निजामुद्दीन के 6 मंजिला मरकज से मौलाना साद पूरी दुनिया के मुसलमानों का अपनी सोच और अल्फाजों से ब्रेनवाश करने का प्रयास करता है। इतना ही नहीं लगभग 1100 गज में फैले इस मरकज में से मौलाना साद का यू ट्यूब चैनल ‘दिल्ली मरकज’ भी संचालित होता है।

मरकज के बेसमेंट से मौलाना साद का यूट्यूब चैनल दिल्ली मरकज संचालित होता है। यह चैनल 1 जनवरी 2016 को शुरू किया गया था। दिल्ली मरकज यू ट्यूब चैनल की टीम में मौलाना साद के वो 4 करीबी लोग हैं।

इनमें से एक की जिम्मेदारी साद के विचारों का ऑडियो रिकॉर्ड करना है। दूसरे शख्स का काम उसको म्यूजिक लगाकर एडिट करना, तीसरे का काम उसको यू ट्यूब चैनल दिल्ली मरकज और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना, और चौथे व्यक्ति का काम होता है मरकज से संबंधित तमाम मेंबर्स को निजी तौर पर नए ऑडियो के पोस्ट की जानकारी देना।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories