पडरौना। क्षेत्र के रामपुर गांव से श्री श्री 1008 विष्णु महा यज्ञ के तरफ से बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र के कुंवारी कन्याओं के साथ युवा बुजुर्ग महिलाएं शामिल थी। कलश यात्रा रामपुर गांव से निकलकर अहिरौली दीक्षित, परसौनी कला,हिरनहा होते हुए हरका चौराहा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच संपन्न हो गया।
कुंवारी कन्याओं के साथ निकली कलश यात्रा में डीजे के धुन पर बज रहे भक्ति गीतों से क्षेत्र भक्ति भाव में डूब गया था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,गंगेश विश्वकर्मा,उमेश सिंह, सुनील सिंह,ओमप्रकाश मोदनवाल,ओमप्रकाश शर्मा,मनोज सिंह,पप्पू सिंह,महंथी शर्मा,दिनेश शर्मा,मुन्नी देवी,रामपति देवी,मंशा देवी,सुभावती देवी,कौशल्या देवी, प्रियंका प्रीति,आंचल,संभू मोदनवाल,अरविंद शर्मा, दीपलाल शर्मा,परशुराम उपाध्याय,दिनेश खरवार, नीरज मिश्रा,आलोक विश्वकर्मा,भरत चौधरी, कुंदन सिंह,विशाल श्रीवास्तव,संदीप निगम आदि मौजूद रहे।

