राष्ट्रीयकानपुर : पैरोल पर छूटने के बाद फरार हुए रंगीलाल को पुलिस...

कानपुर : पैरोल पर छूटने के बाद फरार हुए रंगीलाल को पुलिस ने धर दबोचा

[object Promise]

कानपुर, जिला कारागार से पैरोल पर छूटने के बाद फरार हुए हरबंशमोहाल निवासी बंदी गुड्डू उर्फ रंगीला उर्फ रंगीलाल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 13 नवंबर को उसे वापस जेल में आमद करानी थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा था। अभी अन्य बंदियों की भी तलाश की जा रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला कारागार से 69 बंदियों को अप्रैल में पैरोल पर छोड़ा गया था। सभी को नवंबर तक जेल में वापस आमद करानी थी, लेकिन 32 बंदी हाजिर नहीं हुए। इस पर जेल अधीक्षक ने डीआईजी को पत्र लिखकर इन बंदियों को गिरफ्तार करा कर जेल में हाजिर करने के लिए कहा था।

[object Promise]
हरबंशमोहाल थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि गुड्डू उर्फ रंगीला को दो अप्रैल को पैरोल पर रिहा किया गया था। उसे 13 नवंबर को वापस जेल जाना था लेकिन आरोपित फरार हो गया था। रविवार को गुड्डू को उसके एक रिश्तेदार के घर से दबोच लिया गया।

हरबंशमोहाल थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि गुड्डू उर्फ रंगीला को दो अप्रैल को पैरोल पर रिहा किया गया था। उसे 13 नवंबर को वापस जेल जाना था, लेकिन आरोपित फरार हो गया था। रविवार को गुड्डू को उसके एक रिश्तेदार के घर से दबोच लिया गया। आरोपित हत्या के प्रयास के मामले में वर्ष 2015 से जेल में बंद था और कोर्ट ने वर्ष 2018 में उसे दोष सिद्ध मानते हुए 6 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया था।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories