Tech खबरेंगूगल , यूट्यूब समेत कई सेवाएं आज हो गई थी बंद …..हो...

गूगल , यूट्यूब समेत कई सेवाएं आज हो गई थी बंद …..हो गई है फिर से शुरू

[object Promise]

नई दिल्ली, टेक डेस्क. सर्च इंजन Google, Youtube और Gmail समेत कई सारी Google सर्विस ने अस्थायी तौर पर काम करना बंद कर दिया था। लेकिन कंपनी ने तत्काल इस दिशा में कदम उठाया, जिसके चलते Google की कुछ सर्विस ने दोबारा से काम करना शुरू कर दिया है। Google सर्विस के डाउन होने के चलते ग्लोबली कई सारे यूजर को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। Google सर्विस के डाउन होने की सूचना Downdetector की तरफ से दी गई है।

  • Youtube के डाउन होने के चलते अमेरिका, ब्रिटेन और भारत समेत ग्लोबल स्तर पर लाखों की संख्या में यूजर सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले में अभी तक Alphabet की तरफ से कोई टिप्पणी नही की गई है।
  • हालांकि Google की तरफ से कहा गया है कि Google Meet सर्विस को कुछ यूजर्स के लिए रिस्टोर कर लिया गया है। वही जल्द ही बाकी यूजर के लिए Google Meet सर्विस को रिस्टोर कर लिया जाएगा। कंपनी ने इस मामले के मामले जानकारी होने की बात कही है और जल्द ही इस मामले में ठीक करने की बात कही है।
  • Youtube ने भी सर्विस डाउन होने की बात कही है और जानकारी दी है कि Youtube टीम प्रॉब्लम को ठीक करने का काम कर रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

हालांकि Yotube, Gmail समेत Google की अहम सर्विस किस वजह से डाउन हो गई है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नही दी गई है। लेकिन यह इस तरह का पहला मामला नही है। इस साल अगस्त माह में Google की कुछ सर्विस के साथ इस तरह का इश्यू देखा गया था, जहां ऑनलाइट सर्विस जैसे Youtube और Gmail डाउन हो गई थीं। साथ ही पिछले माह भी यूजर को इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories