राष्ट्रीयअंधेरी से करमजीत सिंह गिरफ्तार , ड्रग केस में NCB की ताबड़तोड़...

अंधेरी से करमजीत सिंह गिरफ्तार , ड्रग केस में NCB की ताबड़तोड़ छापेमारी

नई दिल्ली, पीटीआइ। सुशांत केस में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पूरे एक्शन में है। ड्रग पैडलर्स के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत एनसीबी ने ड्रग मामले से जुड़े एक आरोपी करमजीत सिंह को मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके से गिरफ्तार किया है।

[object Promise]
अंधेरी से करमजीत सिंह गिरफ्तार

इससे पहले एनसीबी ने मुंबई और गोवा में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान भारी तादात में ड्रग्स के सात 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। एनसीबी ने लगभग 4.5 किलोग्राम हेरोइन, 445 ग्राम कोकीन और 1.1 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया है, जिसे छह पार्सल के माध्यम से भारत भेजा गया था। उधर, रिया ने एनसीबी के सामने लगभग 15 बॉलीवुड हस्तियों (Bollywood Celebrities) का नाम लिया है, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी लोग अब एनसीबी के निशाने पर हैं।

शुक्रवार को विशेष अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जु़ड़े ड्रग्स प्रकरण में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवती, उसके भाई शौविक तथा चार अन्य आरोपितों की जमानत अर्जियां खारिज कर दीं। इन सभी को एनडीपीएस एक्ट में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल ये सभी आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी के अनुसार रिया अपने भाई शौविक एवं सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तथा उसके पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत के साथ ड्रग्स सिंडीकेट का हिस्सा थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories