राष्ट्रीयप्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को गरीबों को आत्मविश्वास देने वाली योजना: PM...

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को गरीबों को आत्मविश्वास देने वाली योजना: PM मोदी

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को गरीबों को आत्मविश्वास देने वाली योजना करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ मकान बनाने की योजना नहीं है। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में योजना के तहत बने एक लाख 75 हजार आवासों का उद्घाटन करने के बाद कहा कि गरीबी से बाहर निकालने के लिए सबसे बड़ा रास्ता गरीब को ताकतवर बनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य है कि गरीब लोग घर, बिजली, पानी, ईंधन जैसी रोजमर्रा की जद्दोजहद से बाहर निकलकर अपने भविष्य और प्रगति पर ध्यान लगाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “गरीब परिश्रम के बाद जब रात में थका हुआ घर पहुंचे तो चैन की नींद सोए और अगले दिन फिर तरोताजा होकर काम निकल पड़े। गरीबी को पराजित करना है, गरीबी से बाहर निकलना है तो गरीबी से मुक्ति पाने का सबसे बड़ा रास्ता है गरीब को ताकतवर बनाने का। गरीब को अपनी लड़ाई लड़ने की ताकत मिल रही है, उसका परिणाम भी नजर आने लगा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक, 2022 तक देश के हर परिवार को घर देने के लक्ष्य की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत तैयार किए गए ये घर इस बात का सबूत हैं कि कोरोना महामारी भी विकास कार्यों में बाधक नहीं बन सकी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories