राष्ट्रीयकर्नाटक में फिर स्थानांतरित श्रम सचिव, हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

कर्नाटक में फिर स्थानांतरित श्रम सचिव, हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

[object Promise]

बेंगलुरू। कोरोना संकट के बीच कर्नाटक सरकार ने एक दर्जन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं और श्रम विभाग के सचिव एम. महेश्वर राव को तीन महीने में तीसरी बार स्थानांतरित किया गया है। एक कार्मिक सेक्शन अधिकारी ने कहा, “कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजकुमार खत्री, राव की जगह श्रम विभाग का भी प्रभार संभालेंगे।”

यह तीसरी बार है, जब राव का श्रम विभाग से तबादला किया गया है।

कर्नाटक पब्लिक लैंड्स कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक मनोज जैन की पोस्टिंग बृहत बेंगलुरू महानगर पालिक (बीबीएमपी) में विशेष आयुक्त (योजना) के रूप में की गई है।

हुबली में राज्य-संचालित उत्तर पश्चिम सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र चोलन की नियुक्ति बीबीएमपी में विशेष आयुक्त (वित्त और आईटी) के पद पर पोम्माला सुनील कुमार की जगह की गई है, जो विजयपुरा जिले के उपायुक्त के पद पर तैनात हैं।

विजयपुरा के उपायुक्त पाटिल यालागौड़ा शिवनगौडा मैसुरू में प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक के रूप में तैनात किए गए हैं।

चित्रदुर्ग जिले की उपायुक्त आर. विनोत प्रिया बेंगलुरू में वाणिज्य और उद्योग विभाग में एमएसएमई के निदेशक के रूप में तैनात की गई हैं।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की निदेशक कविता मन्निकेरी बेंगलुरू में चित्रदुर्ग की उपायुक्त के पद पर नियुक्त की गई हैं।

मैसुरू शुगर कंपनी लिमिटेड की प्रबंध निदेशक बी.आर. ममता की तैनीत बेंगलुरू में सकला मिशन के अतिरिक्त निदेशक के रूप में की गई है।

एच.एन. गोपाल कृष्ण मैसुरू शुगर कंपनी में ममता की जगह लेंगे।

दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सिंधु रूपेश बेंगलुरू में नागरिक सेवाओं के इलेक्ट्रॉनिक वितरण के निदेशक के रूप में तैनात किए गए हैं।

कोलार डिसट्रिक्ट जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी एच.वी. दर्शन की नियुक्ति बेलगावी जिले में इसी पद पर की गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories