राष्ट्रीयफ्रांस से रवाना हुई राफेल (Rafale) विमानों की पहली खेप आज पहुंचेगी...

फ्रांस से रवाना हुई राफेल (Rafale) विमानों की पहली खेप आज पहुंचेगी अम्बाला…

फ्रांस से रवाना हुई राफेल (Rafale) विमानों की पहली खेप आज पहुंचेगी अम्बाला…

नई दिल्ली: चीन के साथ विवाद के बीच भारत की ताकत कई गुना बढ़ने वाली है. दरअसल, फ्रांस से रवाना हुई राफेल (Rafale Fighter Jet) विमानों की पहली खेप आज अम्बाला पहुंचेगी. सूत्रों के मुताबिक, राफेल लड़ाकू विमान आज अम्बाला एयरफ़ोर्स स्टेशन पर दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे के बीच लैंड करेगा. अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल के आगमन को लेकर तैयारियां हो रही हैं. पहली खेप में कुल पांच लड़ाकू विमान होंगे, जो कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन हरकिरत सिंह के नेतृत्व में अम्बाला एयर बेस पर उतरेंगे. भारत आने के दौरान राफेल जेट की UAE में हुई एयर-टू-एयर Refuelling की गई.

खबर के मुताबिक, भारतीय एयरफोर्स के बेड़े में शामिल होने के लिए 5 राफेल विमानों का पहला बैच आज अम्बाला पहुंचेगा. अम्बाला एयरबेस के पास स्थित 4 गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है. राफेल विमानों की लैंडिंग के दौरान छतों पर लोगों के एकत्र होने और तस्वीरें लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है.

राफेल की लैंडिंग के दौरान फोटो-वीडियो लेने पर रोक
खबर के मुताबिक, अंबाला के उपायुक्त अशोक शर्मा ने एक आदेश में कहा कि धुलकोट, बलदेव नगर, गरनाला और पंजखोड़ा समेत वायु सेना के आसपास के गांवों में धारा 144 लगा दी गयी है. जिसके तहत चार या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है. अंबाला के उपायुक्त ने कहा कि निषेधाज्ञा लागू रहने के दौरान वायु सेना केंद्र की चहारदीवारी और आसपास के इलाके का वीडियो बनाने और तस्वीरें लेना प्रतिबंधित है. अंबाला शहर के भाजपा विधायक असीम गोयल ने राफेल विमानों के स्वागत के लिए लोगों को बुधवार को अपने घरों में शाम सात-साढ़े सात बजे के बीच मोमबत्ती जलाने को कहा है.

वायुसेना प्रमुख की मौजूदगी में अंबाला पहुंचेगी राफेल की पहली खेप
वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया रणनीतिक और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अंबाला एयरबेस पर बुधवार दोपहर पांच राफेल विमानों को प्राप्त कर उन्हें भारतीय वायुसेना में शामिल करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि पांच लड़ाकू विमानों का यह बेड़ा आज दोपहर एयरबेस पर पहुंच रहा है. हालांकि, इन विमानों को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल करने के लिए मध्य अगस्त के आसपास समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है.जानिए किन मिसाइलों से लैस है राफेल.

7000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे पहुंचेगा भारत
फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) की उत्पादन इकाई से राफेल विमान ने सोमवार को टेक ऑफ किया था. ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय कर अंबाला पहुंचेंगे. इन विमानों में तीन एक सीट वाले और दो विमान दो सीट वाले होंगे. अम्बाला में राफेल के आने पर स्वागत समारोह में मीडिया को इजाजत नहीं दी गयी है.
भारतीय वायु सेना फिलहाल अपने पायलट और सहयोगी स्टाफ को मीडिया से दूर रखना चाहता है.  राफेल लडाकू विमान एयरफोर्स के 17 वें स्क्वाड्रन का हिस्सा होगा. इस स्क्वाड्रन का नाम Golden Arrows है.

विमानों की टेल पर लिखा होगा RB
एक खबर के मुताबिक, भारत ने 23 सितंबर 2016 को फ्रांसीसी एरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था. छह राफेल प्रशिक्षु विमानों की पूंछ पर आरबी श्रृंखला की संख्या अंकित होगी. आरबी एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया के नाम के पहले और अंतिम शब्द का संक्षिप्त रूप होगा. उन्होंने इस सौदे में मुख्य वार्ताकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पांच विमानों का पहली खेप सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु में मेरिग्नैक एयरबेस से रवाना हुई.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories