राष्ट्रीयलायर्स एसो. चुनाव: दो बूथ पर फिर से होे सकता मतदान, पूर्व...

लायर्स एसो. चुनाव: दो बूथ पर फिर से होे सकता मतदान, पूर्व कार्यकारिणी आमसभा बुलाने को तैयार

[object Promise]

कानपुर, कानपुर नगर के लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर की गई शिकायत और फिर से मतदान कराने की मांग पर शनिवार कोई निर्णय आ सकता है। एल्डर्स कमेटी ने सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलायी है और सहमति बनी तो गुप्त मतदान के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उधर, पूर्व कार्यकारिणी पुनर्मतदान को लेकर गंभीर है। पुनर्मतदान का निर्णय न होने पर आमसभा भी बुलायी जा सकती है।

[object Promise]
दिनभर की खींचतान के बाद भी जब कोई निर्णय नहीं लिया जा सका तो शाम को दूसरा आदेश संस्था के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया। जिसमें शनिवार को सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए। एल्डर्स कमेटी इस मामले को प्रत्याशियों के गुप्त मतदान से हल कराने के मूड में है। इसके संकेत भी दे दिए गए हैं। उधर, लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री वीर बहादुर सिंह ने कहा कि पुनर्मतदान होना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो वह आमसभा बुलाकर इस समस्या का हल निकालने के लिए तैयार हैं।

लाॅयर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। बूथ नंबर सात और आठ पर हंगामा और फर्जी मतदान के आरोप लगने पर एल्डर्स कमेटी ने एक घंटे के लिए मतदान रोक दिया था। इसके ठीक बाद प्रत्याशियों ने भी अपनी असहमति जताते हुए दोनों बूथों पर पुनर्मतदान की मांग कर दी। शुक्रवार को इस विषय पर एल्डर्स कमेटी ने चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महामंत्री पद के कई प्रत्याशी भी शामिल हुए। सर्वसम्मति से पुनर्मतदान का आदेश भी पारित हो गया लेकिन कुछ ही घंटों में आदेश को निरस्त कर दिया गया।

दिनभर की खींचतान के बाद भी जब कोई निर्णय नहीं लिया जा सका तो शाम को दूसरा आदेश संस्था के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया। जिसमें शनिवार को सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए। एल्डर्स कमेटी इस मामले को प्रत्याशियों के गुप्त मतदान से हल कराने के मूड में है। इसके संकेत भी दे दिए गए हैं। उधर, लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री वीर बहादुर सिंह ने कहा कि पुनर्मतदान होना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो वह आमसभा बुलाकर इस समस्या का हल निकालने के लिए तैयार हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories