राष्ट्रीयअब किसान भी अपने बच्चों को दिला पाएंगे उच्च शिक्षा, सहकारी बैंक...

अब किसान भी अपने बच्चों को दिला पाएंगे उच्च शिक्षा, सहकारी बैंक देगा कम ब्याज पर ऋण

[object Promise]

कानपुर, अब किसानों को बच्चों को पढ़ाने में होने वाले खर्च के लिए निजी बैंकों का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। किसानों को बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक कम ब्याज पर ऋण मुहय्या कराएगा। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति संतराज यादव ने कहा है कि किसान अपने बच्चे अगर उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक 4 फीसद ब्याज दर से शिक्षा लोन प्रदान करेगा।

[object Promise]
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति संतराज यादव ने कहा है कि अब किसान के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 4 फीसद की दर से लोन दिया जाएगा। उन्होंने कानपुर में छह जिलों की बैंक शाखा के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने बताया कि योजना अभी आई है और इस पर काम भी चल रहा है। अगले शिक्षा सत्र से किसान के बच्चों को लोन मिलना शुरू हो जाएगा। बैंक की मंडलीय समीक्षा बैठक लेने आए संतराज यादव ने प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में छह जिलों के 21 शाखा के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अब तक बैंक जिन लोगों के हाथों में था, उन्होंने इसे अपनी निजी संपत्ति के रूप में उपयोग किया था। इन लोगों ने बैंकों की हालत बहुत खराब कर दी। अब हम लोग सामूहिक प्रयास से सभी बैंक शाखाओं की स्थिति सुधारने का काम कर रहे हैं। इसमें दो-तीन महीने का समय लग सकता है।

सभापति ने कहा कि एसआइटी ने पिछले दिनों बैंक में भर्तियों में हुई गड़बड़ियों की जांच शुरू कर चुकी है। इसके अलावा जरूरत पड़ी तो अन्य जांच के लिए भी संस्तुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैंक किसानों को उनके खेती से जुड़े किसी भी कार्य या उद्योग लगाने के लिए 6 फीसद की दर से लोन देता है लेकिन इस योजना का कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। इसलिए इस पर जल्दी ही सभाएं की जाएंगी और होर्डिंग भी लगाई जाएंगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories