रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना/अमेठी।महापदमनन्द वेलफेयर आर्गनाइजेशन के तत्वावधान में नाई समाज के एक बैठक जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती आगामी 24 जनवरी 2021 को मनाने की तैयारी बैठक खरगीपुर वरना मुसाफिरखाना अर्जुन शर्मा के आवास पर हुई जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राजमणि शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 24 जनवरी 2021 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाई जाएगी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करने के लिए मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन उप जिला अधिकारी को दिया जाएगा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमेठी घनश्याम शर्मा ने करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम तहसील स्तरीय होगा जिसमें शुकुल बाजार जगदीशपुर मुसाफिरखाना के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाई से भारी संख्या में भाग लेंगे प्रांतीय महासचिव शिवदयाल शर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

