राष्ट्रीयकुशीनगर में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर बेहतर भूमिका निभाने...

कुशीनगर में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर बेहतर भूमिका निभाने वाले जहीरूद्दीन समेत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : युवा कांग्रेस कुशीनगर जिले अध्यक्ष के तौर पर मोहम्मद जहिरुद्दीन के पांच वर्ष पूरा होने पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहिरुद्दीन ने किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में युथ कांग्रेस में सभी विधानसभाओं में जहीरूद्दीन द्वारा बेहतरीन कार्य किया है. जबकि वर्तमान समय में युवाओं की उम्मीद कांग्रेस में है.एसे में नौजवान एकजुट होकर इस देश के जवान और किसान को बचाने की मुहिम में अपना योगदान दे रहा है. इतना ही नहीं तमाम मुद्दों पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी नौजवानों ने द्वारा बेहतर काम किया जा रहा है l
नौजवानों का राजनीतिक भविष्य कांग्रेस के साथ है । पडरौना विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के युवा नेता मनीष जायसवाल ने कहा कि आज देश को युवाओं की जरूरत है.जिस प्रकार बेरोजगार युवाओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है.ऐसे में उनकी आवाज युवा कांग्रेसी बुलंद कर रही  है.  एसे में सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम है मैं उन्हें उन्हें अग्रिम बधाई देता हूं। कार्यक्रम का संचालन तहसीन अख्तर साहब ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह में नजमी जैन साहब,पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ग्रिजेश उपाध्याय,नजमी उज्जैन, उपेंद्र प्रताप सिंह को साल व प्रशस्ति पत्र देकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित युवा कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल,मोहम्मद जहरुद्दीन ने सम्मानित किया।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। जबकि नौजवानों की भूमिका पर अपने विचार रखने वाले लोगों में साकिब अली,अंकित चौधरी,नसीर आलम,अंकित मिश्रा,आलोक मद्धेशिया, कृष्णा प्रजापति,आशुतोष कनौजिया,गणेश पांडेय,शशांक सिंह,मोहम्मद सलाहुद्दीन,औरंगजेब साह, खुर्शीद आलम,अब्दुल हमीद,सिद्धार्थ चौरसिया,ज्यायूल हक,राहुल सिंह,प्रेम सिंह,सनी शर्मा, सकीम अंसारी,इरशाद अंसारी,मोहन भारती,मुस्लिम अंसारी,साबिर अली समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories