राष्ट्रीयसांसद सत्यदेव पचौरी : कानपुर के विजयनगरवासियों की समस्या को किया हल,...

सांसद सत्यदेव पचौरी : कानपुर के विजयनगरवासियों की समस्या को किया हल, जलसंकट से दिलाई निजात

[object Promise]

कानपुर, अपने संसदीय क्षेत्र कानपुर महानगर के वार्ड 33 विजय नगर के जेपी पार्क में लगे ट्यूबेल का उद्घाटन सांसद सत्यदेव पचौरी ने रविवार को किया। इस दौरान वे बोले महानगर के हर क्षेत्रों में वर्ष 2021 तक गंगा बैराज से हर-घर जल उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। इस कड़ी में विजयनगर व अम्बेडकरनगर बस्ती के 50,000 बाशिंदों को इस ट्यूबेल से पानी मिलेगा।

[object Promise]
सांसद पचौरी ने कहा कि कई वर्षों से ट्यूबेल खराब होने के कारण इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी रहती थी। इसके लिए ध्यान आकृष्ट कराते जाने पर ट्यूबेल का रिबोर कराया है। अब आप लोगों को पानी के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा।

सांसद पचौरी की बड़ी बातें 

सांसद पचौरी ने कहा कि कई वर्षों से ट्यूबेल खराब होने के कारण इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी रहती थी। इसके लिए ध्यान आकृष्ट कराते जाने पर ट्यूबेल का रिबोर कराया है। अब आप लोगों को पानी के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा। आम जनता की मूलभूत समस्या का समाधान होगा। 

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान पार्षद घनश्याम गुप्ता, विजय मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, जगदीश यादव, धीरज वाल्मीकि, दीपक तिवारी, अक्षय द्विवेदी, राजीव भाटिया, अभय पाण्डेय, सूरज पाल आदि मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 33 विजयनगर में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए जेपी पार्क में लगे खराब ट्यूबेल को रिबोर कराने के लिए क्षेत्रीय जनता एवं पार्षद घनश्याम गुप्ता ने तीन जून 2019 को सांसद सत्यदेव पचौरी को पत्र दिया था। सांसद ने ट्यूबेल को रिबोर कराने के 22 जून को महाप्रबन्धक जलकल को प्रस्ताव भेजा था। ट्यूबेल रिबोर 60 लाख रुपये की लागत से कराया गया।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories