राष्ट्रीयकुशीनगर में नवागत एसपी ने दी चेतावनी,अपराध व अपराधियों पर लगेगा अंकुश,पीड़ितों...

कुशीनगर में नवागत एसपी ने दी चेतावनी,अपराध व अपराधियों पर लगेगा अंकुश,पीड़ितों को मिलेगा न्याय:विनोद

[object Promise]
कुशीनगर। नवागत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन मे अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अपराध पर अंकुश लगाना व अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ पीडित व्यक्तियों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे इलाहाबाद इन्वर्सीटी से अपनी पढ़ाई पूरी की, लेकिन किन्हीं कारणों से पीएचडी पूर्ण नहीं हो सकी । वे 2007 बैच के हैं । कुशीनगर के पूर्व वे लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटीएस रहे थे ।
तो उसके पूर्व उनके द्वारा रेलवे विभाग से लेकर फतेहपुर , महाराजगंज , हमीरपुर, झांसी , बस्ती , बाराबंकी , सीतापुर में अपनी सेवाएं दी गई है । उन्होंने कहा कि महिलाओं , बुजुर्गों , बच्चों व न्याय के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को न्याय दिलाने के लिए वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे । कुशीनगर में रूटीन वर्क से लेकर शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए लगातार प्रयास होगा । ताकि लोग शांत वातावरण में जीवन यापन कर सकें । उन्होंने यह भी कहा कि अभी वे यहां के बारे में काफी हद तक अनभिज्ञ हैं लेकिन शीघ्र ही पूरे जनपद की स्थिति जान लेंगे और तब अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण करने में पुलिस विभाग को मुस्तैद करेंगे । अपराधियों के साथ किसी भी सूरत में वे नरमी से पेश नहीं आएंगे । जबकि निर्दोषों के साथ किसी भी प्रकार का खराब सलूक नहीं किया जाएगा ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories