राष्ट्रीयकुशीनगर में घर में सो रहे शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई...

कुशीनगर में घर में सो रहे शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,हत्या की आशंका

[object Promise]
कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बड़हरा  में शुक्रवार की देर रात को घर में सो रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक के मुंह पर तकिया रखा था और कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। घर के अंदर से टीवी, मोबाइल और पर्स में रखा 10 हजार रुपये भी गायब हैं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी सुभाष यादव (45) का गांव में एक नया मकान बना है जहां वे अकेले रहते हैं जबकि मां व बेटी गांव के पुराने मकान में रहती हैं। शुक्रवार की रात में भी सुभाष यादव अपने नए घर में ही सोए थे। शनिवार की सुबह जब सुभाष की बेटी अपने पिता जगाने गई तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। फाटक खोलकर अंदर गई तो पिता सुभाष बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे। उनके मुंह पर तकिया व चादर रखा था। मृतक सुभाष की बेटी ने शोर मचाया तो आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार कमरे से टीवी, मोबाइल, टार्च व पर्स जिसमें 10 हजार रुपये भी रखा था ये सभी सामान गायब हैं। विशुनपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories