राष्ट्रीयकुशीनगर में मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए घर से निकली...

कुशीनगर में मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए घर से निकली दो लड़कियों की डूबने से मौत

[object Promise]
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहा बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा कटाई भरपूर्वा के टोला बेलवानिया के मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए अपने घर निकली दो बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार  कटाई भरपुरवा के बेलवनिया टोले की आधा दर्जन बच्चियां एक साथ शनिवार को सुबह तकरीबन साढे नौ बजे अपने घर से चारा काटने के लिए निकली थी। नदी समीप चारा काटने के दौरान ही सभी लड़कियां नदी मे गिर गयी और डूबने लगी। शोर-शराबा सुन अगल-बगल खेतो मे काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचकर डुब रहे चार लडकियो को किसी तरह से बचा लिया लेकिन बारह वर्षीय  ललिता व चौदह वर्षीय सुधा पुत्री परमा मुसहर को डूबने से कोई नही बचा पाया जिसके वजह से दोनो बहनो की मौत हो गयी। काफी जद्दोजहद के बाद उन दो बच्चियों का शव बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि पूर्व में 1 वर्ष पहले पयमा मुसहर के परिवार में शॉर्ट सर्किट से एक व्यक्ति की मौत हुई थी जिसके शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम होने के बाद किसी भी तरह का सरकारी लाभ इस पीड़ित परिवार को नहीं मिला था। इसके अलावा इस परिवार मे  2 माह पूर्व बरसात के दिनों में एक भैंस की शॉर्ट सर्किट से मौत  हो गयी थी जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद भी इस परिवार को कोई  सरकारी सहायता नही मुहैया कराया गया था जिसको लेकर पीड़ित परिवार में काफी नाराजगी है। यही वजह है कि नदी मे डूबने से हुई दोनो बेटियों की मौत के बाद यह परिवार बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहा था। इस दौरान घटनास्थल पर एसडीएम खड्डा अरबिन्द कुमार व जटहा बाजार थाना अध्यक्ष संजय कुमार व काफी संख्या में पुलिस बल के अलावा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
और गांव वालों कि मदद से बच गए चार बच्चे
डूबे हुए सभी बच्चे में चिंता पुत्री बीरबल मूसहर 10 वर्ष,सोना पुत्री दिनेश कुशवाहा 13 वर्ष,सीमा पुत्री परमेश्वर 12 वर्ष,गुड्डू पुत्र परमेश्वर 10 वर्ष इन चार बच्चों को नदी में डूबने से गांव के ही कुछ लोगों ने आनन-फानन में बचा लिया।लेकिन वही ललिता पुत्री परमा मुसहर 12 वर्ष और सुधा पुत्री परमा मुसहर 14 वर्ष को बचाने में नाकामयाब रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories