राष्ट्रीयनवागत जिलाधिकारी का स्वागत तथा निवर्तमान जिलाधिकारी की भावभीनी विदाई समारोह हुआ...

नवागत जिलाधिकारी का स्वागत तथा निवर्तमान जिलाधिकारी की भावभीनी विदाई समारोह हुआ आयोजित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 14 सितम्बर/नवागत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता का जनपद में कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत तथा निवर्तमान जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की भावभीनी विदाई समारोह कलेक्ट्रेट में आज कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दी गयी। निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यों के बारे में उपस्थित अधिकारियों ने चर्चा की और कहा कि हम लोगों को जागरूक रहकर शासकीय कार्यों के सम्पादन की जानकारी मिली है। इस प्रकार के अधिकारी बहुत ही कम मिलते हैं। नवागत जिलाधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बुकें भेंटकर स्वागत किया गया तथा निवर्तमान जिलाधिकारी को अपर जिलाधिकारी(प्रशा0), अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) व मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह व बुकें भेंटकर भावभीनी विदाई दी गयी। नवागत जिलाधिकारी श्री गुप्ता ने भी निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यों के बारे में उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताये गये प्रत्येक बिन्दुओं पर गहन समीक्षा कर जनपद को आगे बढ़ाने में विशेष प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम तथा जनपद के विकास एवं कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिये जायेंगे।निवर्तमान जिलाधिकारी ने अपने विदाई समारोह में कहा कि जनपद सुलतानपुर से मुझे बहुत सीख मिली है मैं अपने जीवन में इस जनपद को कभी भूल नहीं पाऊंगी। उन्होंने कहा कि जनपद में मेरे कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से शासकीय योजनाओं/कार्यों तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाया गया। आगे नवागत जिलाधिकारी द्वारा शासकीय कार्यों को गति देंगे। उन्होंने पत्रकार बन्धुओं के सहयोग की प्रशंसा की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories