[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » काशी से संगमनगरी तक अब नहीं लगेगा जाम, गाडि़याेंं की बढ़ेगी रफ्तार
राष्ट्रीय

काशी से संगमनगरी तक अब नहीं लगेगा जाम, गाडि़याेंं की बढ़ेगी रफ्तार

admin
Last updated: April 17, 2026 1:31 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

वाराणसी, मिर्जामुराद के खजूरी में सोमवार की दोपहर (एनएच 19) का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया तो काशी से संगम नगरी केेबीच की दूरी भी अब घट गई है। हंडिया-प्रयागराज-राजातालाब होते हुए यह मार्ग अब लोगों को जाम के झाम से मुक्‍त करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले खजुरी गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही एनएचएआइ के 73 किलोमीटर सिक्‍स लेन चौड़ीकरण सड़क का लोकार्पण किया। वाराणसी के राजातालाब से प्रयागराज हंडिया तक बने हाइवे के 72.64 किमी लंबे सिक्सलेन सड़क का लोकार्पण होने के साथ ही काशी और प्रयागराज की दूरी कम हो गई।

[object Promise]
मिर्जामुराद के खजूरी में सोमवार की दोपहर (एनएच 19) का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया तो काशी से संगम नगरी के बीच की दूरी भी अब घट गई। हंडिया-प्रयागराज-राजातालाब होते हुए यह मार्ग अब लोगों को जाम के झाम से मुक्‍त करेगा।

इस सिक्सलेन हाइवे पर तीन फ्लाईओवर, 22 अंडरपास, 36 बस स्टैंड, दो फुट ओवरब्रिज, चार ट्रक वे, एक टोल प्लाजा समेत अन्य जरूरी कार्य हुए हैंं। इस कार्य में कुल  2447 करोड़ रुपए खर्च हुए हैंं। सिक्स लेन का यह कार्य पांच दिसंबर 2017 से प्रारंभ हुआ था। नेशनल हाइवे दो का सिक्सलेन लोकार्पण के बाद अब नेशनल हाइवे 19 के नाम से इसे जाना जाएगा। हाइवे पर एनएच 19 के नए सांकेतिक बोर्ड भी विभाग ने पहले ही लगा दिए थे। इस हाइवे के कारण दिल्ली कोलकाता कारिडोर से यात्रा सुगम होगी। पर्यटकों का आवागमन भी काफी सुगम होगा। समय तथा ईंधन की बचत होने के साथ प्रदूषण में कमी आएगी। स्थानीय-बाजार कस्बों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर मां विंध्यवासिनी दरबार मीरजापुर, सीतामढ़ी मंदिर भदोही, कुंभ माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन और भी सुलभ होगा

पूर्वांचल का पहला एलीवेटर पुल

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने वराणसी से प्रयागराज तक कुल पांच पुल बनवाया है इसमें तीन प्रयागराज, एक भदोही के गोपीगंज और एक वाराणसी में है। यह पूर्वांचल का पहला एलीवेटर सेतु भी है। वहीं हंडिया में बना पुल लगभग ढाई किलोमीटर तक लंबा है, जो एक रिकार्ड है। इससे रूट पर ट्रैफिक जाम तो कम होगा ही साथ ही गाडिय़ों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी।

सिक्‍स लेन सड़क की विशेषता 

– तीन घंटे में संगम नगरी से काशी तक का सफर

– तीन उच्च परिगामी सेतु प्रयागराज में

– कुल तीस महीने में तैयार संगमनगरी के पुल

– 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी गाडिय़ां

– 01-01 उच्च परिगामी सेतु भदोही और वाराणसी में

– 41 पिलर वाले भीटी के पुल पर दौड़ेंगे वाहन

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article औरैया : शादी समारोह में आए बच्चों पर गिरी दीवार, तीन मासूम दबे
Next Article लखनऊ : महिला संग आपत्‍त‍िजनक हालत में पकड़ा गया व्यवसायी, पत्नी थाने पहुंची तो…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?