[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » औरैया : शादी समारोह में आए बच्चों पर गिरी दीवार, तीन मासूम दबे
राष्ट्रीय

औरैया : शादी समारोह में आए बच्चों पर गिरी दीवार, तीन मासूम दबे

admin
Last updated: April 17, 2026 1:31 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कानपुर, नगर के सीमावर्ती जनपद औरैया में अछल्दा के गांव इटैली में सोमवार की सुबह अचानक मकान की कच्ची दीवार गिरने से तीन मासूम दब गए। घटना होते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन फानन दीवार का मलबा हटाकर बच्चों को निकाला और सीएचसी ले गए। तीनों को गंभीर हालत में सैफई पीजीआइ रेफर किया गया है। बच्चे अपनी बुआ की शादी में शामिल होने परिवार के साथ आए थे।

[object Promise]
औरैया के अछल्दा के इटैली गांव में बुआ की शादी में शामिल होने परिवार आया था। मकान की कच्ची दीवार गिरने से तीन मासूम दब गए। घायल बच्चों को गंभीर हालत में सैफई पीजीआइ अस्पताल रेफर किया गया है।

औरैया के अछल्दा में इटैली गांव निवासी उमाशंकर के बेटी की शादी रविवार को थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए इटावा के भरथना निवासी रामलखन और प्रदीप कुमार भी परिवार के साथ आए थे। रामलखन का आठ साल का बेटा आकाश, प्रदीप का पांच साल का बेटा रिशु और इटैली के मनोज के छह साल का बेटा लविश सोमवार कि सुबह खेल रहे थे।

तीनों बच्चे पड़ोस के एक मकान के सहारे बैठे थे। इस बीच मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई, जिसमें तीनों बच्चे दब गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तीनों को सैफई रेफर किया गया है। आकाश व रिशु की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं उनके परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ईको टूरिज्म के लिए हर जिले में संभावनाएं तलाशें, इच्छुक युवाओं को गाइड का प्रशिक्षण दिया जाए : योगी
Next Article काशी से संगमनगरी तक अब नहीं लगेगा जाम, गाडि़याेंं की बढ़ेगी रफ्तार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?