राष्ट्रीयपुलिस ने किया नाकाम दिल्ली कांग्रेस का ‘किसान मजदूर न्याय मार्च’

पुलिस ने किया नाकाम दिल्ली कांग्रेस का ‘किसान मजदूर न्याय मार्च’

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस नेताओं ने कृषि से जुड़े नए कानून को लेकर सोमवार को राजघाट पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कार्यकतार्ओं को राजघाट पर इकट्ठा होने नहीं दिया। साथ ही जिन कार्यकर्ताओं ने राजघाट पर जमा होने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ये प्रदर्शन राजघाट से एलजी के घर तक आयोजित किया जाना था। कांग्रेस नेता उदित राज ने बताया, “प्रोटेस्ट करने नहीं दिया जा रहा है, जब राज्य सभा के अंदर लोकतंत्र की हत्या हो सकती है, तो यहां भी हत्या कर रहे हैं। कृषि विधायकों को लेकर हम राजघाट पर शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट कर रहे हैं। क्या यह देश पूंजीपति चलाएंगे? सभी लोगों को बंधुआ मजदूर बना दिया है। इस बिल के बाद सभी व्यापार पर पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा, किसानों और बिचौलियों को खत्म कर दिया जाएगा।”

सेंट्रल दिल्ली डीसीपी संजय भाटिया ने बताया, राजनीतिक रैली बैन है, हमने लिखित में भी दे दिया था, इसलिए आज हमने सभी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की है। कोविड-19 के चलते किसी को रैली करने की इजाजत नहीं है।

हालांकि सुबह इंडिया गेट पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक्टर भी जला दिया गया था, जिसको लेकर राजघाट पर एहतियात बरतते हुये पुलिस का काफी सख्त पहरा रहा। वहीं किसी भी प्रदर्शनकारी को पुलिस ने राजघाट पर इकट्ठा होने नहीं दिया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories