खेलबेहतरीन कप्तान साबित होंगे राहुल आने वाले समय में : नेस वाडिया

बेहतरीन कप्तान साबित होंगे राहुल आने वाले समय में : नेस वाडिया

[object Promise]

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया ने टीम के कप्तान लोकेश राहुल की तारीफ करते हुए उन्हें एक बहुमुखी खिलाड़ी बताया है औ्र साथ यह भी कहा है कि आने वाले समय में राहुल एक बेहतरीन कप्तान साबित होंगे। राहुल आईपीएल के 13वें सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह तीन मैचों में अब तक 222 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल हैं। राहुल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबजों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं और उनके पास औरेंज कैप पहुंच गई है।

वाडिया ने एम्सट्रैड इनसाइडस्पोर्ट फेस 2 फेस क्रिकेट सीरीज के कार्यक्रम में कहा, ” जैसा कि आप याद कर सकते हैं कि नीलामी में राहुल के लिए हम बहुत मजबूत थे। मुझे इस समय भारतीय क्रिकेट में इनसे अधिक बहुमुखी खिलाड़ी दिखाओ। वह पारी की शुरुआत कर सकते हैं, वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और वह छठे नंबर पर भी खेल सकते हैं।”

उन्होंने कहा, ” मैंने विराट (कोहली) को देखा है, जोकि कप्तान की तरह सोचता है और जब आप खुद एक विकेटकीपर हो, तो आप खुद भी बहुत सोचते हैं, इसलिए यह अद्भुत होने जा रहा है।”

वाडिया ने आगे कहा कि अनिल कुंबले का मुख्य कोच होना, टीम के लिए यह बहुत अच्छा है।

वाडिया ने कहा, ” मुझे लगता है कि अनिल कुंबले के रूप में हमें एक बहुत ही अच्छी तरह से संतुलित निर्देशक और कोच के साथ एक बहुत अच्छी तरह से संतुलित टीम मिली है। उनका अनुभव, उनका सम्मान, उनकी बुद्धिमत्ता ही काफी है।”

उन्होंने कहा, “वह एक अभूतपूर्व गेंदबाज, अभूतपूर्व कप्तान और एक अच्छा इंसान है। वह विनम्र, सरल, बात करने वाला और बहुत पेशेवर है।

किंग्स इलेवन के सह-मालिक ने साथ ही बताया कि बहुत सारे लोगों ने सोचा था कि कोविड-19 महामारी के बीच आईपीएल 2020 कभी नहीं होगा।

वाडिया ने कहा, ” मैं उनमें से नहीं था, मुझे पता था कि यह होगा। मुझे बीसीसीआई और आईपीएल पर पूरा भरोसा था कि ऐसा होगा। मुझे लगता है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ बहुत सारे लोग इसके पीछे थे।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories