राष्ट्रीय‘इस थूक में जान है’ कहने वाले हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की...

‘इस थूक में जान है’ कहने वाले हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की मुश्किले बढ़ी, तेज हुआ विरोध !

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों में थूकने का प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जावेद हबीब ने महिला से मांफी मांगी है। उधर, पीड़ित महिला पूजा गुप्ता का कहना है कि माफी मांगने के नाम पर जावेद हबीब मात्र ड्रामा कर रहा है। यह मुझे सहन नहीं है। अब तो मैं जावेद हबीब को सजा दिलाकर ही दम लूंगी। वंशिका ब्यूरी पार्लर संचालिका पूजा गुप्ता का कहना है कि यह मेरा नहीं ब्लकि नारी समाज का अपमान है। सेमिनार के दौरान भीड़ में मुझे मंच पर बुलाकर इस तरह अपमानित किया जाएगा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मेरा मकसद तो अब जावेद हबीब को सजा दिलाने का ही है। उन्होंने बताया कि जावेद हबीब द्वारा मेरे बालों पर थूकने की वीडियो पुलिस को सौंपी है। इससे पुलिस को जांच करने में आसानी रहेगी और जावेद हबीब को भी जल्द से जल्द सजा मिल सकेगी। 

ये है मामला

देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने एक प्रशिक्षण कक्षा के दौरान बाल सूखे होने की बात कहते हुए महिला के बालों में थूक दिया था। इसके बाद जावेद ने कहा कि ‘इस थूक में जान है’। मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे स्थित एक होटल में बालों के रख-रखाव और कटिंग को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस दौरान जावेद हबीब ने ब्यूटिशियंस को बालों की केयर करने का प्रशिक्षण देते हुए एक महिला को वर्कशॉप में डेमोस्ट्रेशन देने के लिए मंच पर बुला लिया। इसी दौरान जावेद हबीब ने महिला के बाल ड्राई होने का हवाला देते हुए उसके बालों पर थूक दिया। इसका एक वीडियो जहां तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। 

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी की प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी के साथ पहुंचीं महिला कार्यकर्ताओं ने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि हबीब ने महिलाओं का अपमान किया है। 

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर थाने पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए हबीब और कार्यक्रम के आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

क्रांतिसेना ने कहा कि प्रकरण महिलाओं को अपमानित करने वाला है। थाने पर प्रदर्शन कर जावेद हबीब के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंडल प्रमुख मुकेश त्यागी, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, व पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने आरोप लगाया कि जावेद हबीब ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories