राष्ट्रीयराहुल गांधी हिरासत में, पुलिस अफसर से पूछा- ये तो बताओ, कौन-सी...

राहुल गांधी हिरासत में, पुलिस अफसर से पूछा- ये तो बताओ, कौन-सी धारा तोड़ी?

[object Promise]

ग्रेटर नोएडा। हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि पुलिस ने राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान वह सड़क पर गिर गए। सड़क पर झाड़ी में गिरने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस हो रही हैं। इसमें एक पुलिसकर्मी दिख रहा है और राहुल के साथ कुछ उनके सहायक भी हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें पुलिसकर्मी ने धक्का दे दिया। जिसकी वजह से वह गिर गए। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी को चोट नहीं लगी है। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने उठाया।

राहुल गांधी के सड़क पर गिरने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। सड़क पर गिरने के बाद राहुल गांधी दोबारा उठे और पैदल ही हाथरस के लिए चलने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें एक्सप्रेस-वे पर जमीन पर एक किनारे बैठा दिया।

वहीं, राहुल गांधी ने ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। यूपी में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।

राहुल व प्रियंका को हिरासत में लेने के बाद गेस्ट हाउस ले गई पुलिस

राहुल व प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस फॉर्मूला वन ट्रैक गेस्ट हाउस ले गई। जहां पर कुछ समय के बाद कांग्रेस नेताओं को दिल्ली की सीमा में छोड़कर पुलिस वापस आ गई। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा और जतिन प्रसाद भी मौजूद रहे।

जिस गाड़ी में राहुल व प्रियंका को बैठाया उस पर चढ़े कांग्रेस कार्यकर्ता

जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस जाने लगी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस की जीप को चारों ओर से घेर कर पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए। ताकि उन्हें पुलिस न ले जा सके। जबकि कुछ कार्यकर्ता उस जीप के ऊपर चढ़कर हंगामा करने लगे जिसमें राहुल गांधी बैठे हुए थे।

प्रियंका गांधी का आरोप पुलिस ने बर्बर तरीके से पीटा

उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि उन्हें हाथरस जाने से रोका गया। जब वह राहुल के साथ पैदल चलने लगे तो बार-बार पुलिस ने रोका और बर्बरता से लाठीचार्ज किया। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। काश यही लाठियां, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी की पिटाई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी पिटाई की है। आरोप है कि उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। वहीं लाठीचार्ज में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें लगी हैं। बताया जा रहा कि जब राहुल व प्रियंका गांधी को गेस्ट हाउस ले जाया गया तो उसके बाद पुलिस यमुना एक्सप्रेसवे पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

डीएनडी पर लगा जाम

इससे पहले जब कांग्रेस नेताओं का काफिला डीएनडी पर पहुंचा तो लंबा जाम लग गया। पुलिस काफिले को डीएनडी से ही वापस कराने की तैयारी में थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस काफिले को वापस नहीं कर पाई, इसके बाद राहुल और प्रियंका का काफिला ग्रेटर नोएडा की तरफ बढ़ गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories