राष्ट्रीयकेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने किया जंग का ऐलान प्रदूषण के खिलाफ

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने किया जंग का ऐलान प्रदूषण के खिलाफ

[object Promise]

नई दिल्ली। पराली जलने से प्रदूषण की समस्या को लेकर गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस मसले पर एकजुट होकर काम कर रहीं हैं। उन्होंने बैठक में प्रदूषण के खिलाफ जंग तेज करने का एलान किया। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने गुरुवार को बुलाई बैठक खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आईसीएआर पूसा संस्था के द्वारा डीकंपोजर का नया शोध किया है।

इसका भी ट्रायल सभी राज्यों में इस साल होगा। ट्रायल होने पर परिणाम आएंगे। अगले साल और बेहतर परिणाम मिलेगा। उन्होंने प्रदूषण रोकने के लिए बायो सीएनजी और बायो पॉवर के प्रयोग की भी जानकारी दी। प्रकाश जावडेकर ने बताया कि पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे तैयार होने से अब हजारों वाहनों को दिल्ली से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ती। जिससे प्रदूषण की समस्या कम हुई है। वेस्ट मैनेजमेंट की नई व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है।

राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों और अफसरों के साथ करीब डेढ़ घंटे यह वर्चुअल बैठक चली। सभी राज्यों ने अपने-अपने एक्शन प्लान इस दौरान साझा किए। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को मशीनें दीं हैं, जिसका इस बार ट्रायल होगा। ईंट-भट्टे और कल-कारखानों में तकनीक के इस्तेमाल से स्वरूप बदला है। जिससे प्रदूषण की समस्या कम हो रही है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली में बदरपुर का पॉवर प्लांट बंद होने से भी प्रदूषण में कमी आई है। उन्होंने कहा, केंद्र ने बहुत सारे उपाय किए है। जिससे हवा की गुणवत्ता बढ़ी है। लेकिन हवा को और शुद्ध करने की जरूरत है। आज हुई बैठक बहुत सकारात्मक रही। कई तरह के सुझाव सामने आए हैं।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जावडेकर ने बताया कि प्रदूषण के खिलाफ जंग चलती रहेगी। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने लोगों से भी प्रदूषण के खिलाफ जंग में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कम दूरी के लिए पैदल या साइकिल का इस्तेमाल करें। गाड़ी की फिटनेश हमेशा दुरुस्त रखें। संकरे रास्तों में जाने से बचें। अगर लोग सावधानियां बरतेंगे तो प्रदूषण से और अच्छे तरीके से निपटने में आसानी होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories