राष्ट्रीयक‍िसानों के माल को र‍ियायती दर पर बाहर भेजेगा रेलवे, टीम कर...

क‍िसानों के माल को र‍ियायती दर पर बाहर भेजेगा रेलवे, टीम कर रही सर्वे

[object Promise]

मुरादबाद रेलवे इन दिनों सब्जी, फल, चावल का उत्पादन करने वाले किसानों पर मेहरबान है। इन किसानों के उत्पादों को रियायती दरों पर ट्रेन और मालगाड़ी से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजने की रणनीति तैयार की गई है। रेल प्रशासन मंडल भर के छोटे-छोटे किसानों का भी सर्वे करा रहा है। इसके बाद मंडल के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की टीम किसानों से संपर्क करेगी और रेल मार्ग से रियायती किराए के साथ माल भेजने का अनुरोध करेगी।

[object Promise]
किसानों से वार्ता कर रियायती दरों पर सब्जी फल चावल आदि को रेल मार्ग से भेजा जाएगा। फल व सब्जी खराब नहीं हो इसके ल‍िए कम से कम समय में उन्‍हें गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

रेल प्रशासन लगातार व्यापारियों, फैक्ट्री मालिकों से संपर्क कर रहा है। सड़क मार्ग के बजाय रेल मार्ग से माल की ढुलाई कराने का प्रयास क‍िया जा रहा है। इसमें रेल प्रशासन को सफलता भी मिली है। नवंबर माह में रेल प्रशासन ने पिछले साल से माल ढुलाई में छह फीसद अधिक की आय अर्जित की है। अभी तक मंडल के किसान किसी प्रकार की सामग्री रेल मार्ग से बाहर नहीं भेज रहे हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे किसानों को रिझाने में जुट गया है।मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की टीम मुरादाबाद रेल मंडल के किसानों का सर्वे करा रही है। उत्तराखंड के क्षेत्रों में दून चावल पैदा होता है, इसकी देश भर में मांग रहती है। रेलवे की टीम किसानों को सीधे बाजार में चावल भेजने के बारे में बताएगी। जिससे किसानों को अधिक लाभ होगा। इसी तरह के उत्तराखंड में फल काफी होता है। रेलवे की टीम फल उत्पादन करने वाले किसानों से बात करेगी। छोटे-छोटे किसानों का समूह बनाकर रेल मार्ग से फल देश के विभिन्न स्थानों पर भेजने का अनुरोध क‍िया जाएगा। आलू आदि भेजने के ल‍िए भी किसानों से संपर्क किया जाएगा।

प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेंट) मोनू लूथरा ने बताया कि किसानों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद किसानों से वार्ता की जाएगी और किसानों की राय पर रियायती दरों पर फल, सब्जी आदि भेजी जाएगी। किसान चाहे तो कम दूरी के लिए भी अपने उत्पाद को रेल मार्ग से भेज सकते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories